फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three accused were caught by the police in the case of cheating the traders

व्यापारियों को ठगने के मामले में तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

Sun, 27 Mar 2022 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Three accused were caught by the police in the case of cheating the traders
झज्जर। शहर के व्यापारियों से रुपये ठगने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर की पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुमित, प्रदीप उर्फ भोली व वीरेंद्र निवासी गांव रिटोली जिला रोहतक के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक कर्मबीर सिंह ने बताया कि तीनों आरोपी रोहतक व झज्जर के कई दुकानदारों से सामान खरीद कर हजारों रुपये की धोखाधड़ी कर चुके हैं। खास तौर पर उन्हीं दुकानदारों को निशाना बनाते थे, जो नोटों की माला बेचने का काम करते हैं। आरोपियों ने बताया कि यूट्यूब पर सीख कर ऑनलाइन ठगी करना शुरू किया था। आरोपियों ने एक पेड साइट की मेंबरशिप लेकर धोखाधड़ी का धंधा शुरू किया था। उन्होंने बताया कि साइट के माध्यम से जिस व्यक्ति को पेमेंट देनी होती है। उसका नंबर डाला जाता है, तब पेमेंट का मैसेज दुकानदार के दिए हुए नंबर पर पहुंच जाता है, लेकिन वास्तव में पैसों का कोई ट्रांजेक्शन नहीं होता। आरोपियों ने आंबेडकर चौक झज्जर पर स्थित शिकायतकर्ता दुकानदार दमदमा मोहल्ला निवासी रमेश के साथ भी ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने 5100, 3100 की नोटों की माला व कुछ सामान लिया था। दुकानदार के दिए हुए नंबर पर पेमेंट खाते में नहीं आई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से आंबेडकर चौक के निकट दुकानदार से ठगी करने की वारदात में प्रयोग किए गए मोबाइल फोन तथा रुपये बरामद किए गए। आरोपियों को अदालत झज्जर में पेश किया गया। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed