फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three accused caught after one and a quarter year in the case of robbery from grocery store operator

Jhajjar-Bahadurgarh News: किराना स्टोर संचालक से लूटपाट के मामले में सवा साल बाद तीन आरोपी काबू

Thu, 15 Feb 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 15 Feb 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Three accused caught after one and a quarter year in the case of robbery from grocery store operator
पत्रकार वार्ता में आरोपियों के बारे में जानकारी देते डीएसपी अखिल कुमार।
बहादुरगढ़। सवा साल पहले खाद्य आपूर्ति विभाग के नजदीक एक किराना स्टोर संचालक से पिस्तौल के बल पर स्कूटी और एक लाख लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों में एक आरोपी उत्तर प्रदेश का तो दो हरियाणा के रहने वाले हैं। आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने बरामद किया है। मामले का खुलासा उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) अखिल कुमार ने पत्रकार वार्ता में किया।
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि थाना प्रबंधक लाइनपार निरीक्षक संदीप कुमार की टीम में तैनात सहायक उप निरीक्षक सोमबीर कुमार द्वारा उक्त वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के गांव हाजीरपुर निवासी संजू , संदीप निवासी दुबलधन (झज्जर) और शिवम उर्फ पोपट निवासी गन्नौर (सोनीपत) के रूप में हुई है। संदीप से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आरोपियों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में आरोपियों से अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन

यह था मामला :
22 अक्तूबर 2022 को किराना स्टोर संचालक शंकर बंसल रात करीब पौने 10 बजे रेलवे रोड पर विश्वकर्मा चौक स्थित अपनी दुकान से स्कूटी पर सवार होकर घर की ओर निकला था। जैसे ही वह खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय के नजदीक पहुंचा तो दो नकाबपोश बदमाशों ने उसकी स्कूटी को रुकवाया और उसके साथ मारपीट करके पिस्तौल कनपटी पर लगाते हुए लूटपाट की। आरोपी स्कूटी में रखे एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे। उनके साथ पीछे एक युवक बाइक पर खड़ा था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए। इस संबंध में लाइनपार थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। अब सवा साल बाद पुलिस ने आरोपियों को काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed