{"_id":"66f9221fe0fa5207e20d9c38","slug":"three-accused-arrested-in-jhajjar-for-snatching-a-car-at-gunpoint-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: हथियार के बल पर गाड़ी छीनने के मामले में तीन आरोपी काबू, पुलिस ने छीनी गई गाड़ी बरामद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: हथियार के बल पर गाड़ी छीनने के मामले में तीन आरोपी काबू, पुलिस ने छीनी गई गाड़ी बरामद की
Sun, 29 Sep 2024 03:21 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:21 PM IST
सार
पुलिस ने मामले में तीन वांछित आरोपी को छीनी गई गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमित निवासी बिचपड़ी व प्रदीप निवासी सिटावली जिला सोनीपत व रवि निवासी सफीदों जिला जींद के तौर पर की गई।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा तीन आरोपियों को हथियार के बल पर गाड़ी छीनने के मामले में गिरफ्तार किया है। थाना प्रबंधक सदर झज्जर निरीक्षक कृष्णकांत ने बताया कि भगवत दयाल निवासी कडौदा ने शिकायत दी थी कि वह सुबह अपने घर से झज्जर के लिए चला था। जब वह गांव डाबला से निकला तो एक लड़का ब्रेकर पर खड़ा हुआ था, जिसने उसने रोकने का इशारा किया। उसने यह सोचकर कि कोई पढ़ने वाला बच्चा होगा, अपनी गाड़ी रोक ली।
विज्ञापन
इतनी देर में दोनों तरफ से दो लड़के और निकाल कर आए। आते ही उन्होंने उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी और मुझे गाड़ी में पीछे डाल कर और शोर मचाने पर मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए गाड़ी को खुद चलाते हुए सुरेहती से गांव सुलोधा रोड पर ले गए। वहां पर उसकी नगदी व मोबाइल फोन छीनकर गाड़ी से नीचे उतार दिया और मौके से फरार हो गए। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज था।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में तीन वांछित आरोपी को छीनी गई गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमित निवासी बिचपड़ी व प्रदीप निवासी सिटावली जिला सोनीपत व रवि निवासी सफीदों जिला जींद के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों ने उपरोक्त वारदात का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपियों को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन