{"_id":"656b798b80b421a26e0752cc","slug":"threatened-to-kill-gym-trainer-and-his-family-through-whatsapp-call-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-3975-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जिम ट्रेनर और उसके परिवार को व्हाट्सएप कॉल कर दी मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जिम ट्रेनर और उसके परिवार को व्हाट्सएप कॉल कर दी मारने की धमकी
Sun, 03 Dec 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एक जिम ट्रेनर और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। व्हाट्सएप कॉल कर यह धमकी दी गई है। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही मामले को सुलझाने का दावा किया जा रहा है। यह मामला गांव सिद्दीपुर का है।
सिद्दीपुर निवासी अश्विनी ने अपने गांव में ही बॉडी टेंपल नाम से जिम कर रखा है। यहां पर वह युवाओं को ट्रेनिंग देते हैं। अश्विनी के अनुसार शुक्रवार को वह जिम में थे। इसी दौरान एक मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉलर ने खुद का नाम सोनू खड़खड़ी बताते हुए जान से मारने की धमकी दी। धमकी भरी इस कॉल के बाद अश्विनी ने पुलिस को सूचित कर मामले से अवगत कराया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ धमकी देने की धारा के तहत केस दर्ज किया है। जिस नंबर से धमकी आई है, उसका रिकार्ड जुटाया जा रहा है और पुलिस को कुछ सुराग भी मिले हैं। धमकी क्यों दी और देने वाला कौन है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जल्द ही वारदात को सुलझाने का दावा कर रही है। सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि मामले में गंभीरता से छानबीन चल रही है।