{"_id":"667cae6f2ce137627105ffa4","slug":"this-year-85-percent-students-will-be-made-proficient-dr-sudarshan-poonia-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-111398-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल 85 प्रतिशत विद्यार्थियों को बनाया जाएगा निपुण : डॉ. सुदर्शन पूनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस साल 85 प्रतिशत विद्यार्थियों को बनाया जाएगा निपुण : डॉ. सुदर्शन पूनिया
Thu, 27 Jun 2024 05:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 27 Jun 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। निपुण भारत मिशन के तहत चलाए जाने वाले कार्यक्रम बुनियादी साक्षरता तथा संख्या ज्ञान की जिला परियोजना क्रियान्वयन यूनिट तथा सक्षम की मासिक बैठक का आयोजन राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुआ।
बैठक का शुभारंभ जिला एफएलएन समन्वयक डॉ. सुदर्शन पूनिया ने निपुण कक्षाओं में मेंटर्स के भ्रमण संबंधी आंकड़े दिखाकर किया। सर्वे संबंधी की जानकारी देते हुए बताया गया कि इस वर्ष के अंत तक 85 प्रतिशत विद्यार्थियों को निपुण बनाने का लक्ष्य विभाग द्वारा निर्धारित किया गया है।प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए पुस्तकों के वितरण संबंधी जानकारी को भी सभी के साथ साझा किया गया। विद्यार्थियों के नामांकन की स्थिति का विश्लेषण बताते हुए नामांकन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज ने सभी मेंटर्स से आह्वान किया कि मेंटर अपनी विजिट समय से पूरी करें तथा उड़ान कार्यक्रम के दौरान अधिक से अधिक विद्यालयों में जाने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि सभी खंड अपने स्तर पर एफएलएन कार्यक्रम में नवाचारी कदम उठाए और डीपीआईयू में प्रस्तुत करें। पंचकूला से स्टेट टीम सदस्या अनन्या कपूर, संपर्क से अमित, डाइट से जितेंद्र देशवाल, एपीसी ईश्वर मुदगिल, खंड शिक्षा अधिकारी रूपेन्द्र नांदल, रतिंद्र सिंह, डॉ. विजयबाला, खंड संसाधन संयोजक शेर सिंह, हरिओम तथा मनोज भाटिया उपस्थित रहें।