फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Thieves of Panic, Break the Shutters of Five Shops, jhajjar news

चोरों का आतंक, पांच दुकानों के शटर तोड़े

Sun, 12 Mar 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Sun, 12 Mar 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
बीती रात चोरों ने शहर में खूब आतंक मचाया। पांच दुकानों के शटर तोड़े गए। इन दुकानों में से चोर नकदी के अलावा सामान चोरी कर ले गए। इनमें से चार चोरियां तो बादली रोड के आसपास की गई। जबकि एक चोरी की घटना रेलवे रोड पर हुई। सभी घटनाओं में थाना शहर पुलिस को शिकायत दी गई है। मगर समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा कोई अभियोग दर्ज नहंी किया गया था।
विज्ञापन

शहर के बादली रोड और रेलवे रोड पर बीती रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। झज्जर रोड के नजदीक बादली चुंगी पर स्थित गुप्ता हार्डवेयर की दुकान का शटर तोड़कर चोर नकदी चुरा ले गए। नकदी कितनी थी इसका अभी पता नहीं चल पाया है। दुकान मालिक संजय गुप्ता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। वहीं इसी दुकान के साथ लगती दवाइयों की दुकान का भी चोरों ने शटर तोड़कर नकदी को चुरा लिया। दुकान मालिक दीपक को जब इसका पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। बादली रोड पर स्थित एक किरयाणा की दुकान से अज्ञात चोर नकदी और काफी सामान चुरा ले गए। दुकान मालिक नरेश सैनी ने भी पुलिस को घटना के बारे में बताया है। वहीं इसी रोड पर पीके मेडिकोज की दुकान से चोर नकदी चोरी कर ले गए। उधर रेलवे रोड पर स्थित एक गारमेंट्स की दुकान से अज्ञात चोर हजारों रुपये के कपड़े व नकदी चोरी करने में कामयाब रहे। पांचों घटनाओं में थाना शहर पुलिस को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed