{"_id":"65a82678c57005899f0c5e74","slug":"thieves-broke-the-locks-of-four-shops-in-badli-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-4970-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बादली में चोरों ने चटकाए चार दुकानों के ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बादली में चोरों ने चटकाए चार दुकानों के ताले
विज्ञापन
बहादुरगढ़। ग्रामीण इलाकों में चोरी की वारदात लगातार बढ़ रही है। बादली में एक ही रात में चोरों ने चार दुकानों के ताले चटका दिए। नकदी सहित काफी सामान पर हाथ साफ कर गए। इस संबंध में दुकान मालिकों ने पुलिस को शिकायत दे दी है। शिकायत के आधार पर बादली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वारदात 15 जनवरी की रात को हुई थी। चोरी बादली निवासी भगवान दास के किरयाणा स्टोर सहित एक मेडिकल स्टोर, बर्तन भंडार व एक अन्य परचून की दुकान में हुई है। मंगलवार को जब ये सभी संचालक अपने प्रतिष्ठानों पर आए तो ताले टूटे हुए नजर आए। अंदर दुकानों में सारा सामान अस्त-व्यस्त था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर बादली थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
शिकायकर्ता भगवानदास का कहना है कि उसकी दुकान से करीब 6 हजार रुपये सहित अन्य सामान चोरी हुआ है। वहीं मुकेश मेडिकल स्टोर, कर्मवीर बर्तन भंडार और संजय की परचून की दुकान में भी चोरी हुई है। मेरी दुकान में करीब ढाई बजे यह वारदात हुई है। कैमरों में दो चोर नजर आए हैं। एक चोर दुकान में घुसा तो दूसरा बाहर खड़ा रहा। इस वारदात से दुकानदार आहत हैं। दुकानदारों ने मांग की है कि जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर वारदात सुलझाई जाए। उधर, पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच चल रही है। जल्द से जल्द वारदात को सुलझाने का प्रयास रहेगा।