{"_id":"65a800407b0b4f2ba30a2a36","slug":"thieves-broke-the-lock-of-the-shop-and-took-away-a-street-stall-full-of-clothes-jhjhar-news-c-197-1-snp1002-12546-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दुकान का ताला तोड़ कपड़ों से भरी रेहड़ी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दुकान का ताला तोड़ कपड़ों से भरी रेहड़ी ले गए चोर
Wed, 17 Jan 2024 09:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 17 Jan 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा। सब्जी मंडी में चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखी कपड़ों से भरी रेहड़ी चोरी कर ली। उत्तर प्रदेश के जिला चित्रकूट के गांव साईपुर फिलहाल खरखौदा की 70 फीट गली निवासी हैदरअली ने बताया कि उसने सब्जी मंडी में एक दुकान किराये पर ली हुई है। वह सब्जी मंडी में फड़ लगाकर कपड़े बेचने का काम करता है और रात को कपड़ों को रेहड़ी सहित दुकान में रख देता है। सोमवार को वह दुकान बंद कर घर चला गया था, लेकिन सुबह मंडी में आया तो पाया कि दुकान का ताला टूटा पड़ा है। अंदर जाकर देखा तो कपड़ों से भरी रेहड़ी नहीं मिली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन