फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   They drank alcohol while sitting together, when a dispute broke out, they took the friend's life.

Jhajjar-Bahadurgarh News: साथ बैठकर शराब पी, विवाद हुआ तो ले ली दोस्त की जान

Tue, 11 Jun 2024 05:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 11 Jun 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
They drank alcohol while sitting together, when a dispute broke out, they took the friend's life.
बादली। पुलिस टीम ने लुकसर गांव में 5 जून को हुई रवि की हत्या का खुलासा कर दिया है। शुरू से ही हत्या की आशंका जताई जा रही थी। जिस पर पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए लिया तो पूरा मामला खुल गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दोनों ने पहले तो शराब के पैग लगाए और बाद में किसी बात पर कहासुनी हुई तो लोहे के पाइप से युवक पर हमला कर हत्या कर दी। लुकसर निवासी रवि 5 जून को बेहोशी की हालत में घर पर पड़ा मिला था। परिजनों की मदद से उसे बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे जिससे उसकी हत्या की पूरी आशंका थी। रवि के भाई राहुल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया। मुखबिरों की मदद ली और जानकारी जुटाई। जिसके बाद बिहार के कामातौला रूपाली पोस्ट शीलनाथ जिला पूर्णिया निवासी रणधीर शक के घेरे में आया। पुलिस को पता चला कि घटना वाली रात को रवि के साथ रणधीर ने शराब पी थी। शक के आधार पर पुलिस ने जब रणधीर से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया। रणधीर से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि रवि घर पर अकेला रहता था। उसकी पत्नी बेटे के साथ मायके में रहती हैं। घटना वाले दिन रवि के घर पर दोनों ने शराब पी। इसी दौरान किसी बात पर उनकी कहासुनी हो गई इसके बाद रणधीर ने लोहे के पाइप से वार कर रवि की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में रवि को घर पर छोड़कर भाग गया। पुलिस थाना प्रभारी रमेशचंद ने बताया कि आरोपी रणधीर ने घटना की पूरी जानकारी दी है। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। चोट के निशान से हुआ हत्या का शक

मृतक रवि के भाई राहुल ने पुलिस ने जांच की मांग की थी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। राहुल ने पुलिस को बताया था कि रवि शराब का आदी था लेकिन जिस प्रकार से शरीर पर चोटे के निशान मिले उन्हें देखकर राहुल ने शक के आधार पर शक है। पोस्टमार्टम के बाद राहुल ने पुलिस में शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed