{"_id":"5894caf64f1c1b313de84cf9","slug":"there-were-full-stuffed-bull-and-bull-condemned-to-cantor-a-grip-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर में ठूंस-ठूंस कर भरे थे बैल और सांड, एक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर में ठूंस-ठूंस कर भरे थे बैल और सांड, एक काबू
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़।
आसौदा चौकी पुलिस ने बीती रात एक टैंपो में ठूंस-ठूंस कर भरे गए बैलों और सांड़ों को पशु तस्करों से मुक्त कराया। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस गोवंश को वध के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथी भागने में कामयाब रहे।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रोहतक की तरफ से एक कैंटर में काफी बैल और सांड़ भरकर लाये जा रहे हैं। इन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा। पुलिस ने इस पर आसौदा चौकी के निकट नाका लगाया और रोहतक की तरफ से आए कैंटर को पकड़ लिया। चेकिंग की तो बैलों व सांडों को कैंटर में ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। पुलिस ने गोरक्षकों की मदद से इस वाहन में से दो बैल और पांच सांड़ उतरवाए। कैंटर चालक नदीम पुत्र प्यारे नबी निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश को पुलिस ने मौके से ही पकड़ लिया। जबकि उसके अन्य साथी भागने में कामयाब हो गए। सेना के अध्यक्ष नवीन, मोहित सांखौल व राजकुमार मांडोठी ने इसमें सहयोग किया। पुलिस ने कैंटर को अपने कब्जे में लेकर पशुओं को मुक्त करा दिया है। बताया गया है कि यह मवेशी दिल्ली में ले जाये जा रहे थे। पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।