फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   There was no delivery hut in village Majra, due to which pregnant women of the village had to go to Rohtak, Jhajjar and some other place for delivery.

Jhajjar-Bahadurgarh News: चंडीगढ़ में आप का मेयर बनने से कार्यकर्ताओं ने होली खेली

Thu, 22 Feb 2024 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 22 Feb 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
There was no delivery hut in village Majra, due to which pregnant women of the village had to go to Rohtak, Jhajjar and some other place for delivery.
झज्जर कार्यालय में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता लडडू ​​खिलाकर खु​शिंया मनाते हुए।संवाद
झज्जर। आम आदमी पार्टी जिला की कार्यकारिणी ने बुधवार को चंडीगढ़ मेयर पद पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार कुलदीप कुमार को विजयी घोषित किए जाने पर जश्न मनाया।
विज्ञापन

ढोल नगाड़ों के साथ जिला पार्टी कार्यालय में धूमधाम से जीत की खुशी में लड्डू बांटे गए। सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साह में एक-दूसरे को बधाई दी। जिला अध्यक्ष हरीश कुमार ने कहा की सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से लोकतंत्र की जीत हुई है। इंडिया गठबंधन की भी जीत की शुरुआत हुई है। दिल्ली और पंजाब के बाद चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी का राज होगा। इससे साबित होता है कि बीजेपी को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर हरा सकते हैं। चंडीगढ़ मेयर चुनावों में जीत से जनता में ये विश्वास बढ़ा है कि बीजेपी को इंडिया गठबंधन हरा सकता है। पूरे देश ने देखा था कि कैसे बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया था। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ के बाद 2024 में हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के मंथन शुरू कर दिया है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय के अनुसार आम आदमी पार्टी चुनावों में उतरेगी। विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी सभी 90 सीटों पर अकेले दम पर लड़ेगी। जनता में आम आदमी पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है। इस मौके पर प्रदेश सह सचिव ट्रेड विंग रणबीर गुलिया, नीरज सिलाना, प्रदेश अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष अशोक सुहरा, लोकसभा उपाध्यक्ष कुलदीप छिकारा, उमराव बेरी, सुमित जाखड़, राकेश दुहन, चंद्रमोहन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed