{"_id":"65effeb042448570cd0de7ed","slug":"there-was-an-attempt-to-attack-nafe-singh-at-home-also-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-106117-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: घर पर भी हुई थी नफे सिंह पर हमले की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: घर पर भी हुई थी नफे सिंह पर हमले की कोशिश
Tue, 12 Mar 2024 12:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या से पहले उनके घर पर भी हमले की कोशिश की गई थी। शूटर उनके घर के बाहर चार बार गाड़ी से उतरे थे, उनके बेटे का भी पीछा किया था।
यह दावा नफे सिंह राठी के भतीजे कपूर राठी ने झज्जर के कमिश्नर बी सतीश बालन से मुलाकात के दौरान किया। कपूर राठी ने बताया कि 24 फरवरी को उनके चाचा नफे सिंह के घर पर भी बदमाशों ने हमला करने की कोशिश की थी। उनके घर के सामने चार बार शूटर गाड़ी से उतरे थे। शूटरों ने उनके छोटे भाई का भी पीछा किया था। हमने इस संबंध में सभी वीडियो पुलिस को उपलब्ध करा रखें हैं।
25 फरवरी को नफे सिंह और उनके सहयोगी जयकिशन की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। पीड़ित परिवार ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की। नफे सिंह राठी की हत्या के बाद प्रदेश सरकार ने झज्जर जिले को कमिश्नरेट बना दिया है। जिले के पुलिस कमिश्नर के तौर पर बी सतीश बालन ने सोमवार को ही कार्यभार संभाला है।
विज्ञापन
अब तक तीन आरोपी हो चुके गिरफ्तार
नफे सिंह हत्याकांड में दो शूटर अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। गिरफ्तार होने वालों में आशीष उर्फ बाबा और सौरव निवासी दिल्ली शामिल हैं। आरोपियों को गाड़ी मुहैया करने के आरोप में बिजवासन निवासी धर्मेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।