{"_id":"65dcd771525aaa55ae0cb7d0","slug":"there-may-be-drizzle-today-relief-from-less-pollution-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-105792-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: आज हो सकती है बूंदाबांदी, प्रदूषण कम होने से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: आज हो सकती है बूंदाबांदी, प्रदूषण कम होने से राहत
Mon, 26 Feb 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मौसम में बदलाव आ रहा है। कभी तेज धूप निकल रही है, कभी तेज हवा चल रही है तो कभी आसमान में बादल छा जाते हैं। सोमवार को भी दोपहर के समय हल्की धूप रही। अधिकतम तापमान 26 डिग्री तो न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने 27 फरवरी मंगलवार को बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
बूंदाबांदी होती है तो तापमान फिर से कम हो जाएगा और लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास होगा। हवा की गति मंद पड़ने के बाद प्रदूषण सुबह की बजाय शाम के समय एक्यूआई बढ़ गया। सुबह एक्यूआई 130 तो शाम 5 बजे यह 143 पर पहुंच गया। हालांकि यह सामान्य स्तर है। सोमवार की सुबह आसमान में काले बादल छाए रहे। दोपहर होते-होते हल्की धूप छाई। हवा में नमी का स्तर 39 से 92 प्रतिशत रहा। हवा की गति 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रही। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को बादल छा सकते हैं और बूंदाबांदी हो सकती है। 27 से 29 फरवरी के बीच आंशिक बादल देखने को मिल सकते हैं। 1 मार्च को बादल घने हो जाएंगे। 2 मार्च को भी मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है। आंधी भी आ सकती है। सोमवार को नॉर्थ ईस्ट दिशा से हवाएं चली। इनकी स्पीड 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रही। 27 को 12 से 16 और 28 फरवरी को हवा की गति 10 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। वहीं दूसरी ओर प्रदूषण का स्तर भी सामान्य रहा। मौसम विभाग ने प्रदूषण का स्तर दो-तीन दिनों तक सामान्य रहने की संभावना जताई है। बहादुरगढ़ में सुबह के समय एक्यूआई 130 तो शाम को 143 पर पहुंचा।