{"_id":"65a7fe5a2cf965a9bd01dc26","slug":"there-is-no-relief-from-pollution-aqi-326-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-4957-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण से नहीं मिल रही निजात, एक्यूआई 326","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण से नहीं मिल रही निजात, एक्यूआई 326
Wed, 17 Jan 2024 09:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 17 Jan 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कई दिनों बाद कोहरे से तो क्षेत्रवासियों को राहत मिली, लेकिन दिन भर शीत लहर चलने से कंपकंपी छूटती रही। हालांकि दोपहर के समय तेज धूप भी निकली। इससे लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली। बहादुरगढ़ में अधिकतम तापमान 18 डिग्री तो न्यूनतम 8 डिग्री पर पहुंचा।
उधर, प्रदूषण से लोगों को अब भी निजात नहीं मिल रही है। एक्यूआई लगातार गंभीर स्तर पर बना हुआ है। बुधवार को यहां पर एक्यूआई लाल रंग में 326 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों की मानें तो अभी प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना नहीं है। वीरवार को विभाग ने कोहरे और शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया है।
करीब एक सप्ताह से क्षेत्र में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड़ पड़ रही है। इससे लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। बुधवार को भी शीत लहर से ठंडक बनी रही। दोपहर के समय निकली धूप ने लोगों को ठंड से हल्की राहत तो दी, लेकिन शाम होते-होते कड़ी ठंड का प्रहार फिर शुरू हो गया। धूप खिलने से शहर के पार्कों और बाजारों में चहल-पहल नजर आई। रेलवे रोड पर भीड़भाड़ का माहौल रहा। मौसम विभाग ने 19 व 20 जनवरी को भी सुबह के समय घने से अधिक कोहरा रहने की संभावना जताई है। शीत लहर भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
प्रदूषण भी बना है गंभीर
नव वर्ष से लेकर अब तक प्रदूषण गंभीर बना हुआ है। पिछले 17 दिनों में प्रदूषण केवल एक दिन ही पीले रंग में 132 पर पहुंचा था। अन्य दिनों में यह 200 और 300 से ऊपर ही बना रहा। बुधवार को भी एक्यूआई 326 पर पहुंचा। चिकित्सकों के अनुसार, यह बेहद खराब श्रेणी है। इस मौसम में अस्थमा, डायबिटीज, बीपी और दिल के मरीजों को सचेत रहने की आवश्यकता है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभी प्रदूषण के स्तर में बहुत ज्यादा कमी आने की संभावना नहीं है। इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। 19 जनवरी तक प्रदूषण का स्तर बेहद खराब रहेगा। बुधवार को ईस्ट और साउथ ईस्ट दिशा से 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली।