फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   There is no parking in the city, there is traffic jam due to randomly parked vehicles.

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर में पार्किंग नहीं, बेतरतीब खड़े वाहनों से लगता है जाम

Sun, 13 Oct 2024 03:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 13 Oct 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
There is no parking in the city, there is traffic jam due to randomly parked vehicles.
बहादुरगढ़। शहर में पार्किंग न होने से सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों से रोज जाम लगता है। इससे दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बहादुरगढ़ में मुख्य रूप से तीन बाजार हैं। इनमें किसी में भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है और बाजारों मेें खरीदारी के लिए भी लोग पहुंच रहे हैं। कोई दुपहिया वाहन से तो कोई चार पहिया से बाजार में पहुंचता है। ऐसे में पार्किंग न होने की वजह से लोगों को सड़क पर ही गाड़ी खड़ी करके खरीदारी करनी पड़ती है। सड़क पर गलत तरीके से वाहन खड़ा होने से जाम की स्थिति बन जाती है। पैदल यात्रियों को भी चलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

कई बार तो सड़क पर दोनों दिशाओं में वाहन खड़ा होने के बाद राहगीर सड़क के बीचों-बीच चलते नजर आते हैं। ऐसा नहीं है कि शहरवासियों की ओर से पार्किंग को लेकर आवाज न उठाई गई हो, लेकिन कभी भी न तो प्रशासनिक अधिकारियों ने और न ही जनप्रतिनिधियों ने कोई संज्ञान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


0

त्योहारी सीजन में होती है ज्यादा परेशानी

त्योहारी सीजन के दौरान तो सड़कों पर हालत काफी बदहाल रहती है क्योंकि बाजारों में इस दौरान भीड़ बढ़ जाती है। शहर की अग्रवाल कॉलोनी निवासी सुनील शर्मा, नई बस्ती निवासी नीरज गर्ग, अमित वर्मा ने कहा कि नगर परिषद अधिकारियों को पार्किंग बनाने को लेकर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि बाजार में खरीदारी के लिए आने वालों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

0

आने वाले दिनों में और बढ़ेगी भीड़

अगले हफ्ते करवाचौथ, अहोई अष्टमी के बाद पांच पर्वों की लड़ी दिवाली आएगी। त्योहारों पर खरीदारी के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ बढ़ेगी। बहादुरगढ़ के बाजार में न केवल शहरवासी बल्कि ग्रामीण इलाकों से भी लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। बहादुरगढ़ में तीन मुख्य बाजार हैं। इनमें रेलवे रोड, मेन बाजार व नाहरा-नाहरी मार्ग है। सड़कों पर दोनों दिशाओं में वाहन खड़ा होने के कारण वह संकरी हो जाती हैं और लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है।

0

सफेद पट्टी से भी कई फीट आगे खड़े होते हैं वाहन

पिछले दिनों ट्रैफिक पुलिस की ओर से रेलवे रोड पर पार्किंग समस्या हल करने के लिए कदम उठाए गए। यहां पर सफेद पट्टी खींची गई और वाहन उसके अंदर खड़ा करने की हिदायत दी गई, लेकिन इसका असर वाहन चालकों पर भी नजर नहीं आया। पट्टी से कई-कई फुट बाहर गाड़ियां खड़ी की जा रही है।

0

इन स्थानों पर लगता है जाम

रेलवे रोड के मुहाने से लेकर शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम, विश्वकर्मा चौक के अलावा मेन बाजार और नाहरा-नाहरी मार्ग और दिल्ली-रोहतक रोड पर बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन से रेस्ट हाउस तक जाम की स्थिति बनी रहती है।

वर्जन

बाजारों में जाम की स्थिति न बनें, इसको लेकर लगातार पुलिसकर्मी ड्यूटी देते रहते हैं। वाहन बेतरतीब खड़ा करने वालों के चालान किए जाते हैं। त्योहारी सीजन में अभियान तेज किया जाएगा।-विकास कुमार, एसएचओ, ट्रैफिक, बहादुरगढ़।
00000000000000000.
पार्किंग नहीं हाेने से बाजार में लगा रहता पूरे दिन जाम

अतिक्रमण और दुकानों के बाहर वाहनों के खड़े होने से लगा रहता है जाम

फोटो- 1 से 4
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। लोग बाजारों में खरीदारी के लिए निकल रहे हैं। इससे बाजार में भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। दीपावली तक यह भीड़ हर रोज बढ़ती जाएगी।
इसके लिए प्रशासन की तरफ से अब तक कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। बाजार में पैदल आने जाने वालों को भी परेशानी हो रही है। नवरात्र से ही बाजार सजने लग जाते हैं, लेकिन भीड़ बढ़ने के साथ शहर में पार्किंग न होने की स्थिति में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। बाजार में दुपहिया वाहन से लेकर चार पहिया वाहनों का लगातार आवागमन हो रहा है। इस कारण पूरे दिन जाम की समस्या बनी रहती है।
झज्जर शहर के प्रमुख बाजार आंबेडकर चौक, डायमंड चौक, हनुमान मंदिर, चोपटा बाजार से दिल्ली गेट तक मुख्य बाजार है। इसके अलावा सिलानी गेट से मां वैष्णो चौक तक भी पूरा बाजार है, लेकिन कहीं भी पार्किंग की सुध नहीं ली जा रही है। लोग अपने वाहन बाजार में लेकर चले जाते हैं। इससे आगे जाम की स्थिति बन जाती है। रही-सही कसर दुकानदारों ने अतिक्रमण करके पूरा कर दी है। सिलानी गेट पर दस फीट तक सामान रखकर अतिक्रमण कर लिया गया है। बाजार में तीन से चार फीट तक बाहर सामान रखा हुआ है।
0
आम दिनों में भी बाजार में 15 से 20 मिनट तक जाम लगा रहता है। अब त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। अभी तक जाम से निपटने के लिए प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाए हैं।-गितेश, दुकानदार

0

त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। दुकानदार भी दुकानों के बाहर 8 से 10 फीट तक अतिक्रमण किए हुए है। बाजार में आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है। इस कारण लोगों को अपनी गाड़ियां रोड पर खड़ी करनी पड़ रही है। पुलिस भी बाजार में गश्त नहीं कर रही, जिससे जाम से कुछ हद तक राहत मिल सके।-राकेश अरोड़ा, प्रधान, व्यापार मंडल झज्जर
---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed