{"_id":"674a0b0f73f010f13c0b7584","slug":"there-is-no-light-on-the-road-leading-to-the-railway-station-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1002-116017-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: रेलवे स्टेशन पर जाने वाले रास्तों पर नहीं है लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: रेलवे स्टेशन पर जाने वाले रास्तों पर नहीं है लाइट
Sat, 30 Nov 2024 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
29jjrp18- झज्जर। रेलवे स्टेशन पर क्वार्टरों की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर शाम होते ही छाया अं
झज्जर। रेलवे स्टेशन पर जाने वाले दोनों रास्तों पर लाइट नहीं लगी होने के कारण शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। इससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी होती है और अनहोनी का डर बना रहता है।
शहर के रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए दो मार्ग हैं। रात के समय दोनों मार्ग सुनसान हो जाते हैं। रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए कोई ऑटों या बस की सुविधा नहीं है। यात्रियों को अपना वाहन न होने पर मुख्य रोड से लगभग एक किलोमीटर तक पैदल आना-जाना पड़ता है। रात के समय केवल यात्री ही इन रोड से गुजरते हैं। लेकिन दोनों में से किसी पर भी लाइट नहीं लगाई गई है। इस कारण रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बना रहता है।
लोगों की मांग है कि इन दोनों रास्तों पर यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए लाइट होनी चाहिए, लेकिन इस पर रेलवे और जिला प्रशासन की तरफ से भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
अंधेरे का फायदा उठाकर चोर कई घटनाओं को अंजाम दे चुके
रेलवे स्टेशन पर जाने वाले रोड पर लाइट न होने के कारण दीवार फांदकर चोर रेलवे कर्मचारियों के क्वार्टर में चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। इसकी पुलिस में शिकायतें भी दर्ज करवाई गई हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया। पिछले दिनों रेलवे कर्मचारी के घर में चोरी की घटना हुई थी।
रेलवे स्टेशन के सामने वाला रोड जिला प्रशासन के अधीन है, इसलिए प्रशासन ही इसकी व्यवस्था कर सकता है। क्वार्टर के साथ वाले रोड पर पहले लाइट लगाई गई थी। आसपास पेड़ ज्यादा होने के कारण दिक्कत आती है।
रामकिशन मीणा, स्टेशन मास्टर, झज्जर रेलवे स्टेशन