{"_id":"671ff2cf32da3c985f096924","slug":"there-is-increased-excitement-in-the-markets-due-to-diwali-festival-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-110767-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दीपावली पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दीपावली पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक
Tue, 29 Oct 2024 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 29 Oct 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दीपावली को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। जहां दुकानों पर रंग-बिरंगी लाइटें सज गई हैं, वहीं सड़क किनारे दुकानों के आगे दिवाली पर्व को लेकर घरों में सजावट के सामानों की अस्थायी दुकानें भी लग गई है। अनेक महिलाओं-पुरुषों ने इन दुकानों पर रंग-बिरंगी फुलझड़ियां, गुलदस्ते व अन्य सजावटी सामान की खरीदारी भी शुरू हो गई है।
शहर के रेलवे रोड, मेन बाजार, नाहरा-नाहरी रोड, दिल्ली-रोहतक रोड, झज्जर रोड समेत अनेक जगहों पर भीड़ बढ़ने लगी है। रेलवे रोड के दुकानदार गौरव, रवि व शफीक ने बताया कि अभी ग्राहक ज्यादा नहीं आ रहे। जैसे ही 5 पर्वों की लड़ी शुरू होगी तो उस दौरान एकाएक बाजार में घरों की साज सजावट करने के लिए सामान की खरीदारी भी जोर पकड़ेगी। दिवाली पर्व 1 नवंबर को है, ऐसे में घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों की साज-सज्जा से लेकर गिफ्ट आइटम तक बेचने वाले दुकानदारों की अस्थायी दुकानें सड़क किनारे सज गई हैं।
गड़बड़ाने लगी ट्रैफिक व्यवस्था
त्योहारी सीजन में सड़कों पर बढ़े अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति भी गहराने लगी है। ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर यहां पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। मगर उसके बाद भी बहादुरगढ़ में जाम की समस्या का समाधान होता नहीं दिख रहा, क्योंकि हर प्रमुख मार्ग पर बढ़े अतिक्रमण के चलते ट्रैफिक व्यवस्था भी लड़खड़ाती रहती है। दिल्ली-रोहतक रोड, रेलवे रोड, नाहरा-नाहरी रोड, झज्जर रोड पर जाम की स्थिति हर रोज विकराल हो रही है। त्योहारी सीजन में सड़कों पर बढ़े अतिक्रमण के चलते यह स्थिति और ज्यादा गहरा रही है।