फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   There is a possibility of thunderstorm and rain today and tomorrow, heat wave will trouble again on 9th

Jhajjar-Bahadurgarh News: आज और कल आंधी-बारिश की संभावना, 9 को फिर परेशान करेगी लू

Fri, 07 Jun 2024 04:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 07 Jun 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of thunderstorm and rain today and tomorrow, heat wave will trouble again on 9th
बहादुरगढ़। गर्मी ने लोगों को पूरी तरह परेशान किया हुआ है। हालांकि बुधवार की रात अचानक मौसम बदला और वीरवार की सुबह ठंडी हवा चलती रही। इससे लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत जरूर मिली, लेकिन दोपहर के समय फिर से वही हालात हो गए। लोग गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन

वीरवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंच गया, जबकि न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा चलने के बाद प्रदूषण से भी राहत मिली है। एक्यूआई येलो जोन में 141 पर पहुुंचा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार और शनिवार को आधी-बारिश की संभावना जताई है। साथ ही 9 जून को फिर से लू चलने का अनुमान है। 8 व 9 जून को यदि बारिश होती है तो तापमान और कम होगा, लेकिन उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। 9 व 10 जून को तापमान 45 डिग्री पहुंचने का अनुमान जताया है। इस दौरान लू फिर से चलेगी। वीरवार को सुबह के समय जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं दोपहर के समय लोगों को घरों से बाहर निकलना ही मुश्किल हो गया। धूप काफी तेज रही। सड़कें भी खाली-खाली रही। हवा की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रही। हवा में नमी का स्तर 21 से 52 प्रतिशत तक रहा। शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। तेज हवा चलेगी। इनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। 9 से 11 जून के बीच अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री तक रहेगा। न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहेगा। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार जम्मू कश्मीर पर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। जो मैदानी इलाकों की तरफ बढ़ रहा है। इसकी वजह से ऊंचे बादलों के बनने और इलाके में आंधी और धूल भरी आंधी आने की संभावना है। हवा चलने के बाद प्रदूषण भी कम हुआ और एक्यूआई 141 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed