फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   There is a demand to shift Asaudha railway station to the Orbital Corridor.

Jhajjar-Bahadurgarh News: आसौदा रेलवे स्टेशन को ऑर्बिटल कॉरिडोर पर शिफ्ट करने की मांग

Wed, 21 Jan 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 21 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
There is a demand to shift Asaudha railway station to the Orbital Corridor.
फोटो 81: सीएम नायब सैनी से मुलाकात करते आसौदा के ग्रामीण। स्त्रोत ग्रामीण
बहादुरगढ़। हरियाणा ऑर्बिटल रेलवे कॉरिडोर पर प्रस्तावित न्यू आसौदा रेलवे स्टेशन को आसौदा रेलवे स्टेशन से मर्ज कर आधुनिक जंक्शन बनाने की मांग की गई। आसौदा गांव की समिति ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की। यह मुलाकात दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में हुई।
विज्ञापन

समिति सदस्यों ने बताया कि हरियाणा ऑर्बिटल रेलवे कॉरिडोर का कार्य प्रगति पर है। इस कॉरिडोर पर कुंडली-मानेसर–पलवल लाइन में “न्यू आसौदा” नाम से स्टेशन प्रस्तावित है जो वर्तमान आसौदा रेलवे स्टेशन से लगभग 850 मीटर की दूरी पर है। समिति का सुझाव है कि दोनों स्टेशनों को अलग रखने के बजाय उन्हें मर्ज कर एक जंक्शन बनाया जाए। ऑर्बिटल कॉरिडोर वाले स्टेशन को आधुनिक एलिवेटेड तर्ज पर विकसित कर उसके नीचे ही मौजूदा स्टेशन को शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन

समिति प्रवक्ता जिले सिंह ने बताया कि वे वर्ष 2020 से इस मांग को लेकर लगातार प्रयासरत हैं। इस दौरान कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मुलाकात की गई है। आसपास के पांच शहरों और 23 गांवों का समर्थन भी मांग को मिल चुका है। उन्होंने कहा कि स्टेशन के शिफ्ट और मर्ज होने से रोहतक, पलवल, सोनीपत और दिल्ली की ओर से आने-जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और रूट बदलने की वजह से आमजन को होने वाली परेशानी खत्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आश्वासन दिया कि सभी तथ्यों व सुझावों पर विचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर रोहतास जांगड़ा, पंडित दिलबाग सहित कई ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed