फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   There is a common jam in the city, people getting stuck, work getting stuck.

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर में जाम हुआ आम, फंसते लोग, अटकते काम

Tue, 10 Sep 2024 05:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
There is a common jam in the city, people getting stuck, work getting stuck.
झज्जर। शहर में जाम की समस्या आम हो चुकी है। शहर का ऐसा कोई मुख्य मार्ग नहीं हैं, जहां पूरा दिन जाम की समस्या से आम जनता को दो-चार होना पड़ता हो। इसकी सबसे बड़ी वजह पार्किंग न होना है। शहर में खरीदारी के लिए आने वाले लोग अपने वाहनों को सड़क और फुटपाथ पर खड़े करके चलते जाते हैं और सड़क जाम हो जाती है। जाम में लोग फंसते हैं और उनके काम अटक जाते हैं।
विज्ञापन

शहर के भगत सिंह चौक से लेकर राव तुलाराम चौक, सिलानी गेट तक हर कोई जाम से परेशान रहता है। जाम को खोलने के लिए पुलिस की तरफ से भी केवल सिलानी गेट, राव तुलाराम चौक पर ही पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। बाकी किसी चौक-चौराहे पर पुलिस कर्मचारी नजर नहीं आते। इस कारण थोड़ी सी लापरवाही के कारण लगना वाला जाम कई बार घंटों पर लगा रहता है। शहर में पार्किंग केवल लघु सचिवालय परिसर में ही है। बाकी पूरे शहर में कहीं पार्किंग नहीं है। पुराना बस अड्डा पर भी लोग बिना अनुमति के वाहन खड़ा कर जाते हैं, लेकिन पानी भरने की स्थिति में यहां वाहन भी खड़ा नहीं हो पाते। इस समय शहर में पार्किंग की सबसे ज्यादा जरूरत है, लेकिन प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। दीपचंद, राकेश कुमार, प्रवीण आदि ने बताया कि जाम की वजह से लोग बहुत से लोग समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंच पाते। कुछ लोग जरूरी काम से जाते हैं समय पर न पहुंचने से काम प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन


पार्किंग की निशानदेही तक सिमटी नप की कार्रवाई
नगर परिषद की तरफ से पिछले दिनों शहर के सरकारी कार्यालयों, बाजार के नजदीक पार्किंग की मार्किंग कराने का काम किया गया था, लेकिन वह भी कम पड़ गया। बाजार के नजदीक पार्किंग बढ़ाने की जरूरत है। इसके अलावा शहर के मुख्य मार्गों पर अवैध रूप से खड़ा होने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई करनी होगी, तभी जाम से आम जनता को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मुख्य मार्गों पर बनी रहती है सबसे अधिक जाम की स्थिति
-धौड़ चौक से छिकारा चौक
-छिकारा चौक से आंबेडकर चौक
-छिकारा चौक से बीकानेर चौक
-यादव धर्मशाला से बर्फखाना रोड
-त्रिमूर्ति चौक से सिलानी गेट
-त्रिमूर्ति चौक से राव तुलाराम चौक
-आंबेडकर चौक से वाया वाया बाजार से दिल्ली गेट
-भगत सिंह चौक से पुराना तहसील रोड
-भगत सिंह चौक से बेरी रोड

वर्जन
शहर में नप की तरफ से पार्किंग की मार्किंग करवाई गई है। शहर को पार्किंग की जरूरत है। फिलहाल नप के पास कोई प्रपोजल नहीं है। चुनाव आचार संहिता हटने के बाद इस पर काम किया जाएगा।
जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed