फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   There are 3639 roadways buses in the state, but only 160 in the district

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदेश में रोडवेज की 3639 बसें, जिले में मात्र 160

Wed, 29 Jan 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 29 Jan 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
There are 3639 roadways buses in the state, but only 160 in the district
-फोटो 58 : बहादुरगढ़ बस स्टेंड। फाइल फोटो - फोटो : सौं परिवहन विभाग
बहादुरगढ़। बेहतर परिवहन सेवा के दावों के बीच फिलहाल प्रदेश में रोडवेज बसों की व्यवस्था ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। परिवहन निगम के बेड़े में मात्र 3639 बसें चालू हालत में हैं। परिवहन निगम की ओर से दिए गए आरटीआई के जवाब से यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

शहर के निवासी सतपाल हाडा ने परिवहन निगम से आरटीआई के जरिए जानकारी मांगी थी। हाल ही में उसका जवाब आया है। जवाब में सामने आया कि राज्य परिवहन (रोडवेज) के बेड़े में मात्र 3639 बसें चालू हालत में हैं, जबकि 16 बसें चलने की स्थिति में नहीं हैं और 19 बसें ऐसी थीं, जिनकी मरम्मत नहीं हो सकी। यह आंकड़ा 31 जुलाई 2024 तक का है।
विज्ञापन

झज्जर जिले के बेडे में 160 बस हैं, जिनमें सभी चलने लायक हैं। सबसे ज्यादा 225 बस सिरसा डिपो में, हिसार में 220 व भिवानी में 207 हैं। वहीं, सबसे कम नूंह व पानीपत डिपो में 94 बस हैं। हालांकि अब मुख्यमंत्री की ओर से करीब 500 बस रोडवेज के बेड़े में शामिल करने की बात कही गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 16 जुलाई तक झज्जर में 6017 तो बहादुरगढ़ में 1364 हैप्पी कार्ड बनाए गए हैं। मुफ्त में दी जाने वाली यह सेवा तथा अन्य प्रकार के किराये में छूट के कारण निगम के सामने आर्थिक संकट पैदा हो सकता है।

इसके अलावा कुछ कर्मचारियों की हठधर्मिता, शहर के बीच से बस न निकालना, सवारियों की अनदेखी करना भी घाटे का एक बड़ा कारण बना है। दूसरी तरफ प्रदेश में निजी बसों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
रोड पर हर मिनट में निजी बस दिखाई देती है, जबकि यात्री की पहली पसंद रोडवेज बस ही रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed