फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Then there was the white car, another incident of robbery, bhadurgarh news

फिर दिखी सफेद कार, लूट की एक और वारदात

Fri, 23 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़ Updated Fri, 23 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

क्षेत्र में लूट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। बीती रात फिर से लूट की एक वारदात हो गई। पिछली वारदातों की तरह इस वारदात में भी सफेद कार में सवार बदमाशों का हाथ रहा। सड़कों पर लुटेरी बनकर घूम रही यह कार पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई है। दो सप्ताह के भीतर हो चुकी लूट की 8 वारदातों से पुलिस प्रशासन में हड़कंप हैं, तो क्षेत्रवासी भयभीत हैं।
दिल्ली के उत्तम नगर निवासी क्षेत्र का निवासी राकेश अग्रवाल अपने साथी यशवीर के साथ किसी काम के सिलसिले में बुधवार को बहादुरगढ़ आया हुआ था। कार्य पूरा होने के  बाद वह वापस दिल्ली जा रहा था। बाइक सवार दोनों युवक रात करीब साढ़े आठ बजे बाइपास पर सैनिक पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे ही थे कि यहां एक सफेद कार ने उनकी बाइक को साइड मार दी। वे गिर गए तो कार में सवार तीन युवक बाहर निकले और उनसे रुपयों की मांग की। उन्होंने मना किया तो उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उक्त तीनों बदमाशों ने राकेश से 25 हजार रुपये, एटीएम व उसके साथी यशवीर से 5 हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना था कि शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


सफेद कार बन गई है खौफ
पुलिस के मुताबिक, बीती रात वारदात को अंजाम देने में सामने आ रही सफेद कार पर न तो कोई मार्क था और न ही नंबर था। बताया जा रहा है कि ये वही सफेद कार सवार बदमाश हैं, जो क्षेत्र में पहले हो चुकी लूट की वारदात में शामिल हैं। गत 9 व 10 दिसंबर की रात सेक्टर-9 बाइपास पर स्विफ्ट कार चालक और लडरावन में टैंपों चालक के साथ हुई वारदात में सफेद कार शामिल थी। इसी सफेद कार सवार बदमाशों ने उसी रात को बामनौली के पास दिल्ली पुलिस के एक जवान से लूट का प्रयास किया। 12 दिसंबर की सुबह मुकुंदपुर और बामनौली व रात को बहादुरगढ़ बाइपास पर हुई वारदातों में भी सफेद कार दिखाई दी। यानी अब तक हुई 8 वारदातों में से छह वारदातों में सफेद कार सवार बदमाशों का हाथ है। मामले सुलझने के बाद ही पता चल पाएगा कि वारदातों को एक ही कार से अंजाम दिया जा रहा है या फिर क्षेत्र में लूटरों के कई गिरोह सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस परेशान, लोगों में खौफ
सुलझने के बजाय लूट की वारदातें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं, जिससे पुलिस प्रशासन तो परेशान है ही आमजन भी भयभीत है। लोग रात के समय कहीं जाते हुए भी कतराने लगे हैं। अब तक जो भी वारदातें हुई हैं वो सुनसान जगहों पर हुई है। हैरानी वाली बात ये कि शहरी और गांव दोनों ही इलाकों में ये वारदातें हो रही हैं। ये हाल तब हैैं जब पुलिस नाइट डोमिनेशन अभियान चलाकर रात को नाके लगा रही है। या तो अब पुलिस के नाकों में ढिलाई हैं या फिर लुटेरों के मन में पुलिस का कोई भय नहीं। इसलिए क्षेत्र में एक के बाद एक वारदात हो रही हैं।
-
लूट की वारदातें
1. 9 व 10 दिसंबर की रात सेक्टर-9 बाइपास पर स्विफ्ट कार चालक से गन प्वाइंट पर लूट
2. उसी रात गांव लडरावन में टैंपो चालक से गन प्वाइंट पर लूट
3. बामनौली के पास दिल्ली पुलिस कर्मी से लूट का प्रयास
4. 12 दिसंबर की सुबह मुकुंदपुर में हाइवा चालक से गन प्वाइंट पर लूट
5. उसी सुबह गांव बामनोली में ट्रक चालक से लूट
6. इसी रात बाइपास के पास गन प्वाइंट पर फाच्यूनर कार लूटी
7. 16-17 दिसंबर की रात बाइपास पर छीनी स्विफ्ट कार
8. बीती रात बाइपास पर बाइक सवार युवक के  साथ लूट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed