फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ...then Barat party will take three days in returning from Delhi

तो फिर दिल्ली से तीसरे दिन लौटेगी बारात

Mon, 07 Dec 2015 01:56 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो Updated Mon, 07 Dec 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
...then Barat party will take three days in returning from Delhi

दिल्ली मे केजरीवाल सरकार की ओर से एक दिन छोड़ कर सम-विषम नंबरों के आधार पर गाड़ियों को चलाने के फैसले से झज्जर के लोग भी असहज हैं।

विज्ञापन


दिल्ली नजदीक होने के कारण यहां के लोगों का हर रोज ही किसी न किसी काम से दिल्ली आना-जाना लगा रहता है।

कोई शादी या अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों में शरीक होता है, तो कोई कारोबार के लिए दिल्ली जाता है। बहुत से लोग वहां सर्विस भी करते हैं।

दिल्ली सरकार के नए वर्ष में लागू हो रहे इस फैसले पर लोगों की प्रतिक्रिया है कि अगर एक दिन छोड़ कर गाड़ी चलाने का नियम लागू हुआ तो दिल्ली गई बारात तीसरे दिन ही वापस लौटेगी।
विज्ञापन


कैसे निपटेंगे रोजमर्रा के काम
दिल्ली में यहां के लोगों का हर रोज आना जाना है। बहुत से अपनी गाड़ियों में जाते हैं। दिल्ली सरकार तो लेेगों की दिनचर्या को ही प्रभावित करने चली है।

अगर ये फैसला लागू हो जाता है तो दिल्ली व आसपास के लोग आखिर रोजमर्रा के अपने काम कैसे निपटा पाएंगे।
-जयसिंह राठी, सेवानिवृत अधिकारी

पुराने दिन लौट आएंगे
दिल्ली सरकार लोगों को पुराने दिनों में लौटाने की तैयारी मेे है। पहले हमारे यहां शादी-ब्याह में बारात तीसरे दिन लौटती थी। अब 12 घंटे भी नहीं लगते।

झज्जर के लोगों का दिल्ली में और दिल्ली के लोगों के झज्जर में खूब रिश्ते होते हैं। एक बार बारात दिल्ली गई तो फिर तीसरे दिन ही लौटेगी।
-बीरी पंडित, व्यापारी

हो जाएंगे परेशान
दिल्ली सरकार का यह कदम जल्दबाजी और बिना किसी होमवर्क के उठाया गया कदम है। झज्जर के लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ेगी।

वे दिन में सर्विस करते हैं और आमतौर पर अपनी गाड़ी में जाते-आते हैं। फिर तो जाना ही दूभर हो जाएगा। गाड़ी के सम-विषम नंबरों में ही उलझे रह जाएंगे।
-मुकेश शर्मा, सर्विसमैन

कोई और उपाय करें
दिल्ली सरकार प्रदूषण रोकने के नाम पर आमजन को निशाना बनाने पर लगी है। सरकार इसके लिए कोई दूसरा पुख्ता रास्ता तलाशे। एक दिन छोड़कर कारों के चलन पर रोक लगाने से कुछ नहीं होने वाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में तो कारोबार करने वालों का दिल्ली जाना छूट जाएगा या फिर उनको दो दो गाड़ियां जिसके नंबर अलग हों, लेनी पड़ेगी।
-चंद्रशेखर, कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed