फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Theft in two shops in Chapta market, traders angry

Jhajjar-Bahadurgarh News: चाैपटा बाजार में दो दुकानों में चोरी, व्यापारी नाराज

Thu, 27 Jun 2024 05:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 27 Jun 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Theft in two shops in Chapta market, traders angry
झज्जर। चौपटा बाजार में मंगलवार रात चोरों ने दो किराना की दुकानों व एक गोदाम को निशाना बनाया। चोर किराना की दुकानों से नगदी व सामान चोरी करके ले गए जबकि गोदाम में भारी सामान होने के कारण चोर यहां से कुछ नहीं ले जा सके। चोरों ने दो दुकानों की छत पर लगे लाेहे के दरवाजे तोड़कर अंदर घुसे जबकि गोदाम में ऊपर दीवार को तोड़कर अंदर घुस गए। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दमदमा मोहल्ला निवासी जयप्रकाश की चौपटा बाजार में करियाणा की दुकान है। वह मंगलवार रात को दुकान बंद करके गया था। बुधवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा और शटर खोला तो अंदर गल्ला व अन्य सामान बिखरा हुआ था। गल्ले में रखे एक लाख 10 हजार गायब थे। ऊपर जाकर देखा तो लोहे के दरवाजे को तोड़ा हुआ था। दरवाजा तोड़कर अंदर चोर घुसे होंगे। पड़ोस में ही चौपटा बाजार निवासी आशीष गोयल की करियाणा की दुकान से भी तीन हजार रुपये की खरीज, घी व तेल के पीपे व अन्य सामान गायब था। उसने भी छत पर जाकर देखा तो लोहे का दरवाजा तोड़ा हुआ था। आरोपी छत के रास्ते हीआए होंगे। पास ही व्यापारी प्रमोद बंसल का खाद, बीज का गोदाम है, जहां पर चोरों ने चोरी का प्रयास किया, लेकिन सामान भारी होने के कारण वह कुछ नहीं ले जा सके। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed