{"_id":"6913880a8b8e923fc10d8684","slug":"the-youth-congress-will-file-a-complaint-with-the-commission-after-collecting-assembly-wise-data-on-vote-theft-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118844-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: वोट चोरी का विधानसभा वाइज डेटा जुटाकर आयोग को शिकायत देगी युवा कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: वोट चोरी का विधानसभा वाइज डेटा जुटाकर आयोग को शिकायत देगी युवा कांग्रेस
विज्ञापन
-फोटो 59 : पत्रकारों से बातचीत करते हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया। संवाद
बहादुरगढ़। हरियाणा युवा कांग्रेस लोकतंत्र की साख बचाने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में वोट चोरी के खिलाफ अभियान चलाएगी। फर्जी वोटर लिस्ट का अलग से डाटा एकत्र कर चुनाव आयोग को शिकायत दी जाएगी। यह बात मंगलवार को गौरैया टूरिस्ट कांप्लेक्स में पहुंचे हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने पत्रकारों से बातचीत में कही।
उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा और फर्जी वोट काटने की मांग की जाएगी। कटारिया ने कहा कि सांसद राहुल गांधी की ओर से लगाए गए 25 लाख वोट चोरी के आरोप पूरी तरह सही हैं। भाजपा ने मृतकों, डुप्लीकेट व एक ही फोटो पर कई वोट बनाकर लोकतंत्र के साथ धोखा किया है।
उन्होंने बताया कि गुरुग्राम, घरौंडा व पटौदी विधानसभा क्षेत्र में भी इसी तरह वोट चोरी की गई। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर जाकर अपने स्तर पर जांच करेंगे और बीएलओ से फर्जी वोट काटने के लिए आगामी कार्रवाई भी करवाएंगे। बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) फर्जी और डुप्लीकेट वोटों की पहचान कर विधानसभा वार रिपोर्ट तैयार करेंगे।
विज्ञापन
हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रभारी सत्यवान गहलोत ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर राज्यभर में जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। इससे पहले भी युवा कांग्रेस ने वोट चोरी नहीं चलेगी के नाम से पोस्टर अभियान चलाया था जिसे अब जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा।
वहीं मीडिया चेयरमैन प्रदीप यादव ने कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर कांग्रेस समर्थकों की वोट कटवाई। जहां भी भाजपा को कड़ा मुकाबला दिखा, वहीं वोटर लिस्ट में हेराफेरी की गई।
इस मौके पर हरियाणा सह प्रभारी प्रियंका, प्रदेश उपाध्यक्ष चितवन गोदारा, वेद प्रधान, झज्जर युवा कांग्रेस जिला सचिव नरेश ठाकुर, हलका अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा, बहादुरगढ़ शहरी अध्यक्ष पंकज फोगाट, वरुण राठी आदि मौजूद रहे।