फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The young man jumped into the canal to take a bath, drowned

Jhajjar-Bahadurgarh News: नहाने के लिए युवक ने लगाई नहर में छलांग, बहा

Mon, 07 Aug 2023 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 07 Aug 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
The young man jumped into the canal to take a bath, drowned
06जेएनडी20-हांसी ब्रांच नहर में युवक को ढूंढते गौताखोर। संवाद

विज्ञापन

जींद। शहर के बीच से गुजर रही हांसी ब्रांच नहर में नहाने के लिए गया जलालपुर खुर्द निवासी युवक देव उर्फ रौनक डूब गया। इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और गांवों के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने नहर में उतर कर युवक को तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। शाम तक युवक की तलाश जारी रही।

जलालपुर खुर्द निवासी सज्जन सिंह का 18 वर्षीय बेटा देव उर्फ रौनक रविवार सुबह हांसी ब्रांच नहर में नहाने के लिए गया था। रेलवे लाइन के पुल से रौनक ने नहर में छलांग लगाई लेकिन इसके बाद वह ऊपर नहीं आया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि नहर में युवक डूब गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और नहर के किनारे रखे कपड़ों और मोबाइल फोन से उसकी पहचान हुई। परिजनों के आने के बाद नहर में सर्च अभियान चलाया गया। रौनक की तलाश देर शाम तक जारी रही, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। फिलहाल नहर में पानी भी अपने उफान पर है और किनारों से एक या दो फीट नीचे तक पानी बह रहा है। इस कारण डूबने का खतरा रहता है। जब से रौनक के डूबने की खबर उसके माता-पिता को मिली, तब से वह अपने होंश खोए बैठे हैं।
विज्ञापन


वर्जन

युवक के डूबने की सूचना पर पुलिस प्रशासन और गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए थे। रोहतक से गौताखोर बुलाया गया था, लेकिन काफी ढूंढने के बाद भी युवक का सुराग नहीं लगा। अब यमुनानगर से गौताखोर बुलाए गए हैं। नहर में लगातार सर्च अभियान चल रहा है। फिलहाल युवक का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--दीपक कुमार, इंचार्ज, पुलिस चौकी, पटियाला चौक


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed