फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The young man did not cancel the bike, rushing down injured woman, jhajjar news

युवक ने नहीं रोकी बाइक, हड़बड़ी में गिरकर महिला चोटिल

Fri, 03 Feb 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Fri, 03 Feb 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

एक बाइक सवार से महिला को लिफ्ट लेना उस समय काफी महंगा पड़ गया। जब उसने बाइक चालक को रुकने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं रुका और उसे किसी और स्थान पर ले जाने लगा। इससे महिला घबरा गई और चलती बाइक से गिर गई। इससे महिला को शरीर के कई हिस्सों पर चोटें आई हैं। सड़क पर बेसुध हालत में पड़ी महिला को तुरंत महिला पीसीआर टीम इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंची। परिजनों को पता चला तो वे भी अस्पताल में पहुंचे।

आसाम मूल निवासी हमीदा उल कुछ दिन पहले ही अपने सूबे से बादली क्षेत्र में आई थी। बताया गया है कि वह वीरवार को कूड़ा बीनने के काम के लिए निकली थी। गुभाना के नजदीक से उसने किसी बाइक सवार से लिफ्ट मांगी। बाइक सवार ने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया, लेकिन उसके लिए समस्या तब बढ़ गई, जब बाइक सवार किसी दूसरे रास्ते की तरफ जाने लगा। महिला ने बाइक चालक को रुकने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं रुका। इससे महिला घबरा गई और बाइक से सड़क पर गिर गई। इससे उसे काफी चोटें आई हैं। महिला ने बताया कि बाइक सवार उसके गिर जाने के बाद वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed