फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The world considered the regular practice of yoga to be necessary for humanity: Dr. Arvind Sharma

दुनिया ने मानवता के लिए योग का नियमित अभ्यास जरूरी माना : डॉ. अरविंद शर्मा

Tue, 21 Jun 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The world considered the regular practice of yoga to be necessary for humanity: Dr. Arvind Sharma
झज्जर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की प्राचीन विधा को नई पहचान दिलाई। योग से न केवल शरीर बल्कि मन व मस्तिष्क को भी स्वस्थ रखा जा सकता है। इसको जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। दुनिया ने भी माना कि मानवता के लिए योग का नियमित अभ्यास जरूरी है। यह बातें रोहतक के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कही।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य परिवहन निगम की वर्कशॉप में आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला में रोहतक के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने दीप जलाकर जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एसपी वसीम अकरम और एडीसी जगनिवस सहित जिला अधिकारियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मानवता के लिए योग थीम पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के लोगों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के संबोधन को भी लाइव प्रसारण के माध्यम से सुना। सांसद ने कहा कि आज पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। योग पूरी मानव जाति के लिए है। इसी सोच के साथ अब की बार योग दिवस की थीम भी मानवता के लिए योग रखी गई है। उन्होंने कहा कि योग रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायक है। योग के माध्यम से अपने आप को स्वस्थ रखकर बीमारियों से बचा जा सकता है। योग अब समय की जरूरत बनता जा रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीसी जगनिवास ने अतिथियों का स्वागत किया। कहा कि मंगलवार को हजारों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया। दूसरों को भी योग अपनाने के लिए जागरूक किया है। आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ आचार्य बलदेव ने योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में वेटरन एथलीट मास्टर साहब राम भी शामिल हुए। उम्र के नवें दशक में पहुंच चुके मास्टर साहब राम जिला स्तरीय कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने युवाओं को फिट रहने के लिए नियमित रूप से योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एएसपी भारती डबास, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ मुकेश गोस्वामी, डॉ. पवन देशवाल, डीआरओ प्रमोद चहल, जिला शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ललिता मलिक, कार्यकारी अभियंता नरेंद्र सिंगरोहा, डीएसडब्ल्यूओ बीरेंद्र यादव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed