{"_id":"66b6cab68ff822027d00a0b9","slug":"the-work-of-cleaning-the-main-road-and-market-was-given-to-a-private-company-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-112685-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: निजि कंपनी को दिया मुख्य मार्ग व बाजार की सफाई का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: निजि कंपनी को दिया मुख्य मार्ग व बाजार की सफाई का काम
Sat, 10 Aug 2024 07:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 10 Aug 2024 07:34 AM IST
विज्ञापन
झज्जर में सफाई करते हुए कर्मचारी ।
झज्जर। शहर के मुख्य मार्गों व बाजार की सफाई का काम नगर परिषद ने निजी एजेंसी को दे दिया है,जबकि कालोनियों की सफाई का पहले की तरह नगर परिषद के सफाई कर्मचारी ही करेंगे। नगर परिषद ने एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। शहर के मुख्य मार्गों, बाजार की सफाई, नालों की सफाई पर सालाना 2.37 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।
नगर परिषद ठेकेदार की तरफ से शहर के मुख्य मार्गों, बाजार की सफाई, नालों की सफाई के लिए लगभग 70 कर्मचारी लगाए गए हैं। फिलहाल एजेंसी का काम मुख्य मार्गों व बाजार की सफाई कर कूड़े को डंपिंग साइट पर डालना होगा। डंपिंग साइट से दूसरी एजेंसी कूड़े को लिफ्टिंग कर मुख्य डंपिंग साइट तक पहुंचाने का काम करेगी। नए ठेके के अनुसार एजेंसी को शहर के मुख्य मार्गों पर बने नालों की सफाई का काम भी करना होगा। शहर के सभी नाले अब नगर परिषद के अधीन आ चुके हैं जबकि पहले कुछ नाले पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधीन थे। अब सभी नालों की सभी का काम एजेंसी को ही करना होगा।
मृत पशु भी उठाने होंगे
शहर में कई बार बेसहारा पशु मर जाते हैं। कई-कई दिन तक पड़े रहने के कारण उनमें बदबू आने लग जाती है। अब नगर परिषद ने एजेंसी को ही मृत पशु उठाने का काम भी दिया है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। यदि कोई पशु मृत मिलता है तो उसकी सूचना नप को देनी होगी।
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट ठीक करने का काम शुरू
पिछले कुछ माह से स्ट्रीट लाइट मेंटेनेंस का ठेका भी खत्म हो चुका है। इसी पांच अगस्त को नगर परिषद ने नए ठेके का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। ठेकेदार ने अपना काम शुरू कर दिया है। इस बार ठेका 36 लाख रुपये सालाना में छूटा है।
वर्जन
शहर के मुख्य मार्गों व बाजार की सफाई के अलावा नालों की सफाई का काम नई एजेंसी को जारी कर दिया गया है। एजेंसी ने काम करना शुरू कर दिया है। जल्द ही सफाई व्यवस्था में सुधार नजर आएगा। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट मेंटेनेंस का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। ठेकेदार ने काम करना शुरू कर दिया है।
जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, झज्जर