फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The wedding season has boosted business, with hotels and banquet halls fully booked.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सहालग सीजन ने कारोबार में भरी जान, होटल-वाटिकाएं फुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
The wedding season has boosted business, with hotels and banquet halls fully booked.
-फोटो 82 : पवन वर्मा
बहादुरगढ़। सहालग सीजन शुरू होते ही कपड़ा, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक और ज्वैलर्स बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। खासतौर पर 11 और 14 फरवरी को शहर में 100 से अधिक शादियां होने जा रही हैं जिसके चलते व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं।
विज्ञापन

इन दोनों शुभ तिथियों के लिए शहर के लगभग सभी होटल और वाटिकाएं पहले ही फुल हो चुकी हैं। कई परिवारों को मजबूरी में शहर के बाहर बुकिंग करानी पड़ रही है। शादियों की संख्या अधिक होने के कारण कैटरिंग, डेकोरेशन, टेंट और लाइटिंग से जुड़े कारोबार में भी तेजी आई है।
विज्ञापन


कपड़ा व्यापारियों का कहना है कि दुल्हन और दूल्हे के परिधानों के अलावा शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की खरीदारी भी बड़े पैमाने पर हो रही है। बच्चों और युवाओं के फैशन परिधान की बिक्री में भी अच्छा इजाफा हुआ है। फर्नीचर बाजार में बेड, सोफा सेट, अलमारी और डाइनिंग टेबल की बिक्री तेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस बार ब्राइडल वेयर में सिल्क लहंगे, सिल्क साड़ियां और एम्ब्रॉयडरी साड़ियां ट्रेंड कर रही हैं। वहीं पुरुषों में इंडो-वेस्टर्न, जोधपुरी और शेरवानी की मांग बढ़ी है। सहालग शुरू होते ही पहले से हुई बुकिंग की डिलिवरी भी तेज हो गई है और ग्राहक नए डिजाइनों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

-पुरुषोत्तम गोयल, साड़ी विक्रेता



सोने-चांदी के दाम घटने के बाद बिक्री में इजाफा हुआ है। सामान्य के मुकाबले 10 फीसदी बिक्री बढ़ी है। सहालग के समय दाम स्थित होने से बाजार को लाभ मिला है। शादियों का सीजन जून तक चलेगा।


-पवन वर्मा, अध्यक्ष, हरियाणा स्वर्णकार संघ



11 और 14 फरवरी को शहर की सभी वाटिकाएं और होटल फुल हैं। इस दिन शहर में टेंट संचालकों को भी फुर्सत नहीं है। इस दिन के लिए टेंट संचालकों की ओर से अधिक पैसे की मांग की जा रही है।

-दिनेश मित्तल, वाटिका संचालक

-फोटो 82 : पवन वर्मा

-फोटो 82 : पवन वर्मा

-फोटो 82 : पवन वर्मा

-फोटो 82 : पवन वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article