फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The wedding season has arrived...the market will thrive along with the weddings.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सहालग आया...शादियों संग चलेगा बाजार का पहिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
The wedding season has arrived...the market will thrive along with the weddings.
-फोटो 51 : दुकान में खरीदारों की लगी भीड़। संवाद
बहादुरगढ़। शादियों और मांगलिक कार्यक्रमों का सहालग सीजन एक बार फिर कारोबार को रफ्तार देने आ रहा है। फरवरी की शुरुआत में शुभ मुहूर्त शुरू होंगे। इससे पहले ही बाजारों में खरीदारी का माहौल बनने लगा है।
विज्ञापन

नजफगढ़ रोड के गारमेंट दुकानदार शेखर शर्मा ने बताया कि शादी का सीजन नजदीक आने पर उन्होंने शेरवानी, लहंगे, साड़ी, सूट और बच्चों के परिधानों का नया स्टॉक मंगाया गया है। मेन बाजार के ज्वैलर्स जगदीश इलाबादी ने बताया, उन्होंने आभूषणों के साथ हल्के वजन के विकल्प भी तैयार रखे हैं।
विज्ञापन

काठमंडी में फर्नीचर का कारोबार करने वाले बंटी और विकास ने बताया कि शादी के सीजन में फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन, गिफ्ट आइटम और सजावट से जुड़े कारोबार में अच्छी बिक्री की उम्मीद है। शहर के कैटरर्स, टेंट हाउस, बैंड-बाजा, डीजे, फोटोग्राफर और इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े लोगों ने भी बुकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल और मैरिज पैलेस संचालकों के अनुसार फरवरी और मार्च के लिए अग्रिम बुकिंग लगातार बढ़ रही है। फूल मंडी और सजावट से जुड़े व्यवसायों में भी मांग बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
4 फरवरी से शुभ मुहूर्त शुरू
1 फरवरी से शुक्र के उदय होने के बाद 4 फरवरी से विधिवत शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। इससे विवाह, सगाई, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक आयोजन होंगे। इसके अलावा 23 जनवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर भी मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।


प्री वेडिंग शूट की बढ़ी लोकप्रियता
वेडिंग इवेंट प्लानर मीत स्टूडियो के संचालक अमित राठी ने बताया कि लोग अब मिरर थीम, स्पेशल इफेक्ट्स के साथ प्री वेडिंग शूट करा रहे हैं। उनके पास 20 से अधिक बुकिंग आ चुकी हैं। प्री वेउिंग शूट की कीमत 40 हजार से 50 हजार रुपये है। खास डेस्टिनेशन पर शूट करना चाहते हैं तो 80 हजार से एक लाख रुपये खर्च हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article