फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The weather changed twice, accompanied by light drizzle and strong winds.

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो बार बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
The weather changed twice, accompanied by light drizzle and strong winds.
30jjrp20- शहर के बीकानेर चौक के पास आसमान में छाए काले बादल। संवाद
झज्जर। जिले में सोमवार को एक बार फिर से मौसम बार-बार बदलता रहा। सुबह के समय जहां धूप निकली हुई थी, वहीं दोपहर होते-होते दो बार मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ दो बार हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। तेज हवाओं व बूंदाबांदी ने किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें ला दी है।
विज्ञापन

वहीं मंडी में आई सरसों व जौ की फसल को भी तिरपाल से ढक दिया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

इलाके में बादलों की आवाजाही के साथ तेज गति की हवाओं आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली पर यह पश्चिमी मौसम प्रणाली कमजोर पड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा तीन अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय 3-5 अप्रैल को हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली के कई भागों में आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके पीछे एक नया पश्चिमी विक्षोभ सात अप्रैल को सक्रिय होने से फिर से मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed