फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The villagers put electric jam

बिजली के लिए ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 26 Aug 2014 11:58 PM IST
Updated Tue, 26 Aug 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
उमस भरे गर्मी के इस मौसम में पर्याप्त मात्रा में बिजली न मिलने से गांव भापड़ोदा के ग्रामीणों का सब्र का बांध टूट गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बीती रात झज्जर-सांपला मार्ग पर निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर थाना सदर प्रभारी रणधीर दहिया व सांपला डिविजन से एसडीई मुकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


बिजली निगम के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि छारा गांव से बिजली आपूर्ति कराई जाएगी, जिससे समस्या का समाधान हो जाएगा। अधिकारियों के इस आश्वासन पर करीब चार घंटे से लगा जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन



वाहनों की लगी लंबी लाइन
जाम लगने से इस मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। जिन वाहन चालकों को अप्रोच मार्गों का पता था, वे वहां से लंबी दूरी तय करके अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। जो अप्रोच मार्गोँ से अंजान थे, वे जाम खुलने का इंतजार करते रहे। करीब चार घंटे लगे जाम के दौरान लोग भूख और प्यास से भी बेहाल नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



हम भी कई दिनों से परेशान
जाम लगाने वाले भापड़ोदा के ग्रामीणों ने कहा कि वे भी बिजली संकट के कारण कई दिनों से परेशानी झेल रहे हैं। गांव में काफी दिनों से बिजली संकट गहराया है। कभी बिजली के तार टूट जाते हैं तो कभी लाइन ब्रेक डाउन हो जाती है। ऐसे में कई-कई घंटों तक लाइट गुल रहने से रोजमर्रा के घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है।

बिजली न मिलने से दिनभर गर्मी से जूझते हैं तो रात के समय भी यही हाल रहता है। सोमवार को भी जब देर रात तक बिजली सप्लाई नहीं आई तो ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने एकजुट होकर रोष स्वरूप झज्जर-सांपला मार्ग पर जाम लगा दिया।


तकनीकी खराबी है कारण
सांपला डिविजन से बिजली निगम के एसडीई मुकेश शर्मा ने बताया कि भापड़ोदा के ग्रामीणों को आसंडा के पावर हाउस से बिजली मिलती है। कई बार लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण बिजली सप्लाई बाधित हो जाती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आसंडा की बजाय छारा के बिजली घर से सप्लाई देने की मांग पर अड़े थे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही उनके गांव में छारा से बिजली सप्लाई दी जाएगी।



थाना सदर प्रभारी रणधीर दहिया ने बताया कि जाम के चलते वाहन चालकों को कुछ परेशानी हुई, लेकिन उन्हें दूसरे मार्गों से भी निकाला गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मांडोठी पुलिस चौकी के अलावा काफी पुलिसकर्मी मौके पर ही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed