{"_id":"69f1150e00ea521abd0cb9f5","slug":"the-vice-chairmans-post-is-at-stake-a-meeting-on-the-no-confidence-motion-will-be-held-on-may-15-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-123216-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: वाइस चेयरमैन की कुर्सी दांव पर, 15 मई को अविश्वास प्रस्ताव पर होगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: वाइस चेयरमैन की कुर्सी दांव पर, 15 मई को अविश्वास प्रस्ताव पर होगी बैठक
Wed, 29 Apr 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
फोटो-52: उपायुक्त को अविश्वास प्रस्ताव के लिए मांग पत्र देने पहुंचे पार्षद। फाइल फोटो
- फोटो : 1
बहादुरगढ़। नगर परिषद में इन दिनों सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नगर परिषद के उपप्रधान (वाइस चेयरमैन) के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव की बैठक निर्धारित हो गई है। उपायुक्त की ओर से अधिकृत किए गए अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ने प्रस्ताव पर विचार के लिए 15 मई को विशेष बैठक बुलाई है। बैठक बुलाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। चेयरपर्सन सरोज राठी समेत सभी पार्षदों को भी बैठक की सूचना भेज दी गई है।
यह बैठक 15 मई 2026 को सुबह 11:00 बजे नगर परिषद कार्यालय के सभागार में होगी। बैठक में सभी पार्षदों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रस्ताव पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके।
दरअसल, नगर परिषद के 31 सदस्यों में से 25 पार्षदों ने उपप्रधान राजपाल शर्मा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के समर्थन में 17 मार्च को शपथ पत्र सहित मांगपत्र उपायुक्त झज्जर को सौंपा था। यह कार्रवाई हरियाणा म्यूनिसिपल एक्ट-1973 के अनुच्छेद 21 और हरियाणा म्यूनिसिपल इलेक्शन रूल्स-1978 के नियम 72-A के तहत की गई है।
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 9 अप्रैल को अतिरिक्त उपायुक्त झज्जर को प्रक्रिया के लिए प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया। बैठक में पार्षदों के मतदान के आधार पर यह तय होगा कि उपप्रधान अपने पद पर बने रहेंगे या नहीं।
इंसेट
वाइस चेयरमैन राजपाल शर्मा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर 15 मई को बैठक निर्धारित हुई है। एडीसी के आदेश पर सभी पार्षदों व चेयरपर्सन को इस बारे में सूचना भेज दी गई है।-संजय रोहिल्ला, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, बहादुरगढ़।
वर्जन
उनके पास पूर्ण बहुमत है। यह समय आने पर दिखा दिया जाएगा। जब भी बैठक होगी अपना बहुमत साबित कर दूंगा।-राजपाल शर्मा, वाइस चेयरमैन, नगर परिषद, बहादुरगढ़।

फोटो-52: उपायुक्त को अविश्वास प्रस्ताव के लिए मांग पत्र देने पहुंचे पार्षद। फाइल फोटो- फोटो : 1