फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The union demanded crop insurance and price difference payment.

Jhajjar-Bahadurgarh News: यूनियन ने की फसल बीमा और भावांतर भुगतान की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The union demanded crop insurance and price difference payment.
फोटो : 24 ज्ञापन सौंपकर मांगों की जानकारी देते यूनियन के पदाधिकारी। स्रोत : यूनियन
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि विभाग के एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर 2024-25 के फसल बीमा और भावांतर भुगतान की मांग की। शिष्टमंडल ने बताया कि पिछले वर्ष की फसल बीमा राशि अभी तक किसानों के खातों में नहीं आई है। किसानों ने बार-बार अधिकारियों के साथ बैठक की और रिमाइंडर भी भेजे लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपते हुए प्रधान समय सिंह ने कहा कि सरकार यह कहती है कि जिन किसानों को नुकसान हुआ है, उन्हें 72 घंटे के भीतर आवेदन देना चाहिए तो इसका कर्तव्य भी बनता है कि किसानों का पैसा समय पर दिया जाए। उन्होंने कहा कि 2023 के भावांतर का भुगतान और 2024 के फसल बीमा का पैसा तत्काल जारी किया जाए।
विज्ञापन

किसान नेता राजेंद्र कुमार गेरा ने बताया कि किसानों को बाजरा की खरीद में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं धान का रेट रेवाड़ी में बहुत कम है। इसके अलावा हाल ही में हुई बारिश से हुए नुकसान का भी अभी तक स्पष्ट आकलन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि किसानों की मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो 7 अक्तूबर को किसान भवन में प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल की बैठक में यह मुद्दा उठाया जाएगा। इस बैठक के बाद अधिकारियों के सामने ज्ञापन भी पेश किया जाएगा।
ज्ञापन में स्पष्ट लिखा गया है कि यह केवल मांग नहीं, बल्कि चेतावनी पत्र है। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने कहा है कि अगर अगले 10 दिन के भीतर सरसों और गेहूं सहित सभी फसल बीमा और भावांतर भुगतान नहीं किए गए, तो यूनियन कृषि अधिकारी के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगी।

इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के सदस्य राजेंद्र कुमार गेरा, महिला जिला प्रधान मुन्नी बूढ़पुर, एससी सेल राजकुमार, रोशन लाल दरोगा, वेद सुल्तानिया, ओपी लोहाना, कृष्ण सैनी सहित अन्य कई किसान नेता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर किसानों के अधिकारों की रक्षा और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed