फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   the-twoday-power-failure-je-mortgages-made

दो दिन से बिजली गुल, जेई को बनाया बंधक

Sat, 06 Sep 2014 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़ Updated Sat, 06 Sep 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
सैनीपुरा में दो दिन से बिजली सप्लाई ठप होने से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को पार्षद की मौजूदगी में बिजली निगम के एक जेई को बंधक बना लिया। गुस्साए लोगों ने जेई को करीब दो घंटे तक बंधक बनाए रखा।
विज्ञापन


इस दौरान न केवल जेई, बल्कि अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी जमकर भड़ास निकाली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बिजली सप्लाई ठीक कराने का भरोसा दिलाकर जेई को मुक्त कराया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे पार्षद जसबीर सैनी ने बताया कि सैनीपुरा में बिजली का ट्रांसफार्मर लगा है। इस ट्रांसफार्मर से 500 से अधिक घरों में बिजली की सप्लाई होती है। बृहस्पतिवार की सुबह अचानक ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई ठप हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई घंटे के बाद भी जब बिजली नहीं आई तो यहां के लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों को शिकायत की। इसके बाद जेई शमशेर हुड्डा लाइनमैन को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर की जांच कर यह कहते हुए लौट गए कि बिजली सप्लाई जल्दी ठीक कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि इसके बाद भी बिजली सप्लाई ठीक नहीं हुई। बिजली न आने की समस्या लेकर लोग दोबारा से बिजली निगम कार्यालय में शिकायत लेकर गए। लोगों ने जेई द्वारा मौके पर पहुंचने के बाद भी ट्रांसफार्मर ठीक न करवाने की सूचना अन्य अधिकारियों को दी। आरोप है कि इस पर जेई ने लोगों से दुर्व्यवहार किया।

पार्षद जसबीर सैनी ने कहा कि जेई शमशेर हुड्डा ने सरकार तक अपनी पहुंच होने की बात कहते हुए दबाव बनाया कि वह अपने अनुसार काम करेगा। इससे कॉलोनी के लोग बिफर पड़े। उन्होंने शुक्रवार को यहां आए जेई शमशेर हुड्डा को पहले खूब खरी खोटी सुनाई और बाद में उसे एक बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान में बंधक बना लिया।

दो दिन पहले मिला था कार्यभार
इस बारे में जेई शमशेर हुड्डा का कहना है कि ट्रांसफार्मर पर ओवर लोड की समस्या अधिक है। कई बार फाल्ट आ जाते हैं, लेकिन स्टाफ की कमी के चलते कुछ समय लग जाता है। उक्त क्षेत्र का कार्यभार कुछ ही दिनों पहले मिला था। निगम में मेंटेनेंस से संबंधित सामान की कमी है। अधिकारियों को इस बारे में बताया जा चुका है। उन्होंने कहा कि खराब ट्रांसफार्मर की जगह दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाकर आपूर्ति सुचारु करवा दी जाएगी। उन्होंने कॉलोनी के लोगों द्वारा दुर्व्यवहार करने समेत अन्य तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।  


कार्य में लाएं सुधार

बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता ओपी दहिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला आया था। इस पर जेई व एसडीई को लोगों की समस्या के जल्द समाधान के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों की सत्यता भी जांची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed