{"_id":"666b96ce4874a6c3fb015a34","slug":"the-traffic-system-will-be-improved-to-get-rid-of-the-jam-dr-arpit-jain-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-111061-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को किया जाएगा दुरुस्त : डॉ. अर्पित जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को किया जाएगा दुरुस्त : डॉ. अर्पित जैन
Fri, 14 Jun 2024 06:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 14 Jun 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन ने कहा कि शहर को जाम की स्थिति से निजात दिलाया जाएगा और ट्रैफिक व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाएगा। साइबर क्राइम को लेकर पुलिस की अलग-अलग टीम शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में आम जन को जागरूक कर रही हैं। झज्जर पुलिस का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया जाए, इससे साइबर ठग जिले के लोगों को अपना शिकार ना बना पाए।
जिले में बढ़ते सड़क हादसों की संख्या पर अंकुश लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार जिले में आमजन और वाहन चालकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक कर रही है और मोटरसाइकिल, स्कूटी चालकों से भी हेलमेट लगाकर यात्रा करने की अपील की जा रही है। पुलिस द्वारा कई स्थान भी चिन्हित किए गए हैं, जिन पर पुलिस टीम काम कर रही है। झज्जर पुलिस का प्रयास है कि जिले में सड़क हादसों की संख्या पर अंकुश लगे। नशे को लेकर भी पुलिस काम कर रही है। युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।