{"_id":"60c902078ebc3e78e6104f67","slug":"the-torso-of-a-human-skeleton-in-the-rohtak-field-and-the-skull-found-in-jhajjar-jhjhar-news-rtk613160856","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक के खेत में मानव कंकाल का धड़ व झज्जर में मिली खोपड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक के खेत में मानव कंकाल का धड़ व झज्जर में मिली खोपड़ी
विज्ञापन
झज्जर। रोहतक जिले में चुलियाना- डीघल रोड पर एक महिला की हत्या की कर उसके शव को खुर्द बुर्द करने प्रयास किया गया है। चुलियाना में मिले महिला के अधजले धड़ से करीब एक एकड़ दूरी पर डीघल गांव के खेतों में मिले मानव सिर को लेकर दो जिलों की पुलिस जांच मेें जुटी है। रोहतक व झज्जर जिले की पुलिस ने दोनों स्थानों पर हत्या का मामला दर्ज किया हुआ है।
झज्जर के दुजाना पुलिस थाने की टीम ने खोपड़ी को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। खोपड़ी व धड़ की दूरी करीब एक एकड़ की होने के कारण फिलहाल इसी मामले से जोड़ कर देखा जा रहा है। लेकिन मामला एक है या अलग इसका खुलासा तो धड़ और सिर के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। दुजाना पुलिस ने मानव खोपड़ी को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल झज्जर में रखवा दिया है और उसकी पहचान करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
दुजाना पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाली डीघल पुलिस को डीघल गांव के खेतों में एक मानव खोपड़ी मिलने की सूचना मिली थी। खोपड़ी को कुत्ते नोंच रहे थे। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद खोपड़ी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व पहचान के लिए सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या व शव को खुर्द बुर्द करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
- दोनों गांव की लगती है सीमा
रोहतक के चुलियाना गांव व झज्जर के डीघल गांव की सीमा एक साथ लगती है। खोपड़ी व धड़ की दूरी करीब एक एकड़ की होने के कारण इसे एक ही मामले से जोड़ कर देखा जा रहा है। महिला के धड़ को रोहतक आईएमटी पुलिस थाने की टीम रोहतक ले गई है। दोनों पुलिस थानों की टीमें अपने-अपने स्तर पर जांच कर रही है।
डीघल गांव के खेतों में एक मानव खोपड़ी मिलने की सूचना मिली थी। खोपड़ी पूरी तरह से कुत्तों ने नोंची हुई है। उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व पहचान के लिए सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
- जय भगवान, पुलिस चौकी प्रभारी, डीघल।