फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The team of Daiora of Kaithal won the kabaddi competition

कैथल के दयोरा की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

Tue, 29 Mar 2022 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
The team of Daiora of Kaithal won the kabaddi competition
बहादुरगढ़। गांव दुल्हेड़ा में तीसरे हरियाणा स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 18 टीमों ने भाग लिया। कैथल जिले के गांव दयोरा की टीम ने प्रतियोगिता जीत ली। रोहतक जिले के गांव बहु अकबरपुर की टीम उप विजेता रही। रोहतक के गांव खरेंटी के खिलाड़ी रिंकू को बेस्ट रेडर घोषित किया गया।
विज्ञापन

रविवार रात करीब 12 बजे तक चली प्रतियोगिता का फाइनल कैथल जिले के दयोरा और रोहतक के बहु (फौजी) अकबरपुर की टीम के बीच हुआ। हरियाणा यूथ कांग्रेस के सचिव दीपक देशवाल दुल्हेड़ा ने फाइनल मैच में खिलाड़ियों का परिचय लेकर मैच की शुरुआत कराई। रोमांचक मैच में दयोरा (कैथल) की टीम ने बहु (फौजी) अकबरपुर की टीम को छह अंकों से हरा दिया। दयोरा की टीम ने 21 अंक लिए और बहु (फौजी) अकबरपुर की टीम 15 अंक बना पाई। बेस्ट रेडर का इनाम रोहतक जिले के गांव खरेंटी के रिंकू ने अपने नाम किया।
विज्ञापन

दीपक देशवाल ने कैथल की विजेता टीम को 71 हजार रुपये नकद व ट्राफी देकर और उप विजेता टीम को 51 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। देशवाल ने सफल आयोजन के लिए रविंद्र कोच और उनकी टीम को बधाई दी। इस मौके पर मंजीत देशवाल, मोनू साध, संजय सरपंच, कृष्ण फौजी, रोहित देशवाल, अमित छुड़ानी, सत्यवान ढाका, बबलू हुड्डा गोछी, सुरजीत मोनू, सुमित, हनी, नवीन, अखिल, कुणाल, अशोक कोच नाहरी, रामबीर कोच छुड़ानी, भले गुरुजी, रविंद्र कोच, जितेंद्र मास्टर व संजय लाहड़ आदि कबड्डी प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed