फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The strike by Tehsildars continued for the second day, halting 53 registrations and delaying the processing of 70 others.

Jhajjar-Bahadurgarh News: तहसीलदारों की हड़ताल दूसरे दिन भी रही जारी, 53 रजिस्ट्रियां व 70 की प्रक्रिया रुकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
The strike by Tehsildars continued for the second day, halting 53 registrations and delaying the processing of 70 others.
फोटो-58: बहादुरगढ़ तहसील में हड़ताल के कारण खाली पड़ी कुर्सियां। संवाद
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ तहसील कार्यालय में तहसीलदारों की हड़ताल शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। इससे आमजन से जुड़े राजस्व विभाग संबंधी कार्य पूरी तरह प्रभावित रहे। हड़ताल के चलते जमीनों की रजिस्ट्री, इंतकाल, प्रमाण पत्र व अन्य प्रशासनिक कार्य नहीं हो सके।
विज्ञापन

दो दिन की हड़ताल के दौरान कुल 53 रजिस्ट्रियां नहीं हो सकीं। 35 रजिस्ट्रियां वीरवार को नहीं हुई और 18 रजिस्ट्रियां शुक्रवार को नहीं हो सकी। वहीं करीब 70 रजिस्ट्रियों को पेपरलेस सिस्टम में अपडेट नहीं किया जा सका। इनकी भी ऑनलाइन अप्रूवल की प्रक्रिया रुकी रही।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय में चल रहे 100 से अधिक कोर्ट केस लंबित हो गए हैं जिससे सुनवाई नहीं हो सकी। हड़ताल के कारण 100 से ज्यादा इंतकाल के मामले अटके हुए हैं। साथ ही 200 से अधिक रिहायशी प्रमाण पत्र और शपथ पत्र भी जारी नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील कार्यालय में दूर-दराज से आए लोगों को बिना काम हुए लौटना पड़ा। कई लोग बार-बार चक्कर काटने को मजबूर हैं। खेड़ी जसौर निवासी वंती देवी ने बताया कि उनकी शुक्रवार को 446 वर्ग गज की रजिस्ट्री थी। मगर तहसीलदारों की हड़ताल के कारण वह नहीं हो सकी। अब दोबारा से तारीख लेनी पड़ेगी।
वहीं टाटा न्यू हेवन से अभिषेक ने बताया कि उनकी कंपनी के सात फ्लैटों के एग्रीमेंट बनने थे जो हड़ताल की वजह से नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed