{"_id":"66b4230fbb3e4069110a868d","slug":"the-stain-of-pollution-washed-away-from-the-industrial-city-the-air-is-becoming-completely-clean-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-109129-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: उद्योग नगरी से धुला प्रदूषण का दाग, हवा मिल रही बिल्कुल साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: उद्योग नगरी से धुला प्रदूषण का दाग, हवा मिल रही बिल्कुल साफ
Thu, 08 Aug 2024 07:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। प्रदूषण के लिहाज से बहादुरगढ़ हमेशा संवेदनशील रहता है। दिवाली के आसपास एक्यूआई 400 के आसपास पहुंच जाता है लेकिन दो महीनों से मौसम मेहरबान है। अगस्त का महीना और मुफीद साबित हो रहा है। बुधवार को तो एक्यूआई 35 पहुंच गया। हवा की गति और बारिश इसकी वजह माना जा रहा है। 9 से 12 अगस्त तक मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।
राष्ट्रीय राजधानी से सटे बहादुरगढ़ औद्योगिक नगरी में रहने वाले लोगों को इन दिनों साफ ऑक्सीजन मिल रही है। जुलाई के महीने में भी एक्यूआई हरे रंग में रहा और अब अगस्त का पहला सप्ताह बीत गया है। पूरे सप्ताह एक्यूआई हरे और गहरे हरे रंग में रहा। इससे क्षेत्रवासियों को साफ ऑक्सीजन मिली। कभी बारिश तो कभी हवा की गति प्रदूषण से राहत दिलाने में कारगर रही। हालांकि पूरे सप्ताह उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। इससे लोग काफी परेशान रहे। बुधवार को सुबह भी एक्यूआई गहरे हरे रंग में महज 35 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों की मानें तो अभी लोगों को साफ हवा मिलती रहेगी। दिल्ली के नजदीक होने के कारण बहादुरगढ़ की हवा बेहद खराब श्रेणी में रहती है, लेकिन जुलाई और अगस्त महीना प्रदूषण के हिसाब से साफ है।
इस तरह बढ़ता है प्रदूषण
पीएम 2.5 में बढ़ोतरी की वजह सड़कों पर उड़ने वाली धूल है। शहर में इस धूल को खत्म करने के लिए अब तक कोई प्रभावी योजना नहीं बनी है, जबकि ये लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक है। कंस्ट्रक्शन तो धूल उड़ने की वजह है ही, साथ ही सड़कों पर बेतरतीब तरीके से खुदाई और फिर मिट्टी को जहां का तहां छोड़ देने की वजह से पीएम 2.5 की समस्या गंभीर हो जाती है। इसे खत्म करने के लिए जरूरी है कि सिविक एजेंसियां योजनाबद्ध तरीके से काम करें। निर्माणस्थलों को खुला न रखा जाए और जहां भी धूल, मिट्टी और निर्माण सामग्री पड़ी हो, उसे तुरंत सड़कों से हटा लिया जाए। सड़कों पर गाड़ियों की चलने की वलह से ही ये धूल उड़ती है।
विज्ञापन
तारीख
एक्यूआई
1 अगस्त
76
2 अगस्त
56
3 अगस्त
68
4 अगस्त
88
5 अगस्त
56
6 अगस्त
69
7 अगस्त
35