{"_id":"69051b1ee9ad8528b3085c50","slug":"the-stage-resonated-with-folk-songs-raginis-and-laughter-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-127823-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: लोकगीत, रागनी व ठहाकों से गूंजा मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: लोकगीत, रागनी व ठहाकों से गूंजा मंच
Sat, 01 Nov 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
31jjrp06- राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि को सम्मानित करते हुए। स्रोत-क
- फोटो : अमर उजाला
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में आयोजित हरियाणा साहित्य उत्सव के तीसरे दिन भी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। डॉ. चितरंजन दयाल सिंह ने हरियाणा की युवा शक्ति और सांस्कृतिक परिदृशय व सूर्य कवि पंडित लखमी चंद के बारे में बताया।
विकास नारायण ने डबल इंजन सरकार, आरक्षण और जातिवाद जैसे मुद्दों पर चर्चा की। सर्वप्रिया सांगवान ने अपने मीडिया में अनुभव साझा किए और महिला सम्मान, उनकी सामाजिक स्थिति और विभिन्न सामायिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। कवयित्री सुनीता करौथवाल ने हिंदी और हरियाणवी कविता के बारे में चर्चा की।
राजकुमार धनखड़ ने स्टैंडअप कॉमेडी के बारे में बताया और कॉमेडी करके सबको हंसाया। डॉ. अंजलि दूहन ने विद्यार्थियों को पारंपरिक संगीत और संस्कृति व सांझी निर्माण कला से अवगत करवाया। पद्मश्री संतराम देशवाल, डॉ. भूप सिंह गुलिया और स्वाति बुधवार ने चौधरी छोटूराम के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की।
विज्ञापन
लोक गायक मुकेश ने हरियाणवी लोकगीत, रागनी गाकर सबका मनोरंजन किया। इस मौके पर पूर्व प्राचार्य डॉ. खजान सिंह गुलिया, प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह उपस्थित रहे।