{"_id":"67647fb7b11675bd050e5f74","slug":"the-sound-was-heard-up-to-500-meters-there-was-discussion-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-111752-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 500 मीटर तक सुनाई दी आवाज, रही चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 500 मीटर तक सुनाई दी आवाज, रही चर्चा
Fri, 20 Dec 2024 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 64 : गन हाउस के बाहर तैनात पुलिस कर्मी। संवाद
बहादुरगढ़। बुधवार देर रात नजफगढ़ रोड पर मधु गन हाउस में हुए धमाके की आवाज लोगों को 500 मीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके की आवाज से आसपास के लोग सहम गए।
जटवाड़ा मोहल्ले के लोगों ने बताया कि देर रात उन्हें एक तेज आवाज सुनाई दी। ऐसा लगा मानो किसी बड़े वाहन का टायर फटा है। धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले तो जानकारी मिली की नजफगढ़ रोड पर मधु गन हाउस में धमाका हुआ है। हादसे में गन हाउस मालिक प्रदीप गंभीर रूप से घायल हैं।
इधर, गन हाउस में धमाके और आग लगने से संचालक की मौत का मामला दिनभर शहर में चर्चा का विषय बना रहा। जिसे भी हादसे का पता चला, वह घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़ा। लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे थे। गन हाउस में हुए धमाके में मारे गए प्रदीप के परिवार का हादसे के बाद से रो-रोककर बुरा हाल है। परिजन जहां प्रदीप के हिसार से गोलियां लेकर आने के बाद दुकान के अंदर रखने की बात कह रहे हैं। वहीं, धमाके के बाद गोलियों पर भी सवाल उठा रहे हैं। परिजनों का कहना है उन गोलियों की भी जांच होनी चाहिए।