{"_id":"1694fe7d6db3b15e18746768af2e0eef","slug":"the-second-class-student-rape-pti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी कक्षा की छात्रा के साथ पीटीआई ने किया दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी कक्षा की छात्रा के साथ पीटीआई ने किया दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
Updated Sat, 20 Sep 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव में निजी स्कूल में दूसरी कक्षा की मासूम छात्रा के साथ पीटीआई द्वारा दुराचार करने का मामला सामने आया है।
सात वर्षीय पीड़ित छात्रा के परिजनों के बयान पर पुलिस ने आरोपी दादनपुर निवासी सौरभ के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। घटना 20 दिन पूर्व की है लेकिन मामला उस समय उजागरहुआ जब बच्ची ने अपने अभिभावकों से पेट में दर्द होने की शिकायत की। उसने रोते हुए स्कूल जाने से भी मना कर दिया।
आरोप है कि गांव के निजी स्कूल की दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम के साथ स्कूल के ही पीटीआई ने 20 दिन पूर्व दुराचार किया।
पुलिस पीआरओ चमन लाल के अनुसार बच्ची को स्कूल जाने के लिए मां ने कहा तो बच्ची ने उस स्कूल में नहीं जाने की बात कही।
बच्ची की मां ने उसे बहला-फुसलाकर सारी बात पूछी। उसी दौरान ही बच्ची ने अपनी मां के सामने सारी बात बताई। दुराचार की बात सामने आने पर महिला ने अपने पति व परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी दी।
इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मामला पुलिस के संज्ञान में लाए जाने के बाद पहले तो पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में मासूम का मेडिकल परीक्षण कराया
विज्ञापन
इसके बाद वारदात के आरोपी गांव दादनपुर के सौरभ के खिलाफ भादंसं की धारा 376, 506 व पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी कर ली। उसे शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।