फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The route was diverted to repair the damaged road.

Jhajjar-Bahadurgarh News: टूटी सड़क की मरम्मत के लिए रूट का किया डायवर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The route was diverted to repair the damaged road.
17jjrp15- झज्जर। रेलवे फाटक पर रोड बनाने का काम करते हुए श्रमिक। संवाद
झज्जर। शहर के ग्वालिसन मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक पर रेलवे विभाग की तरफ से रोड बनाने का कार्य किया गया। इसके चलते इस मार्ग से छुछकवास की तरफ से जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया। रेलवे फाटक पर तीन लेयर में तारकोल को बिछाया गया है।
विज्ञापन

पिछले काफी समय से ग्वालिसन मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक के पास सड़क टूटी हुई थी जिसके चलते वाहन चालकोंं को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वहीं अब रेलवे विभाग की तरफ से रेलवे फाटक के पास टूटी हुई सड़क को बनाने का काम किया है।
विज्ञापन

ग्वालिसन मार्ग के मिनी बाइपास पर पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। इसके बाद भी कुछ दोपहिया वाहन चालक रेलवे फाटक तक पहुंच गए, लेकिन आगे की तरफ जाने का रास्ता नहीं मिलने के कारण उनको वापस आना पड़ा। रेलवे फाटक के पास भी पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्वालिसन मार्ग के रेलवे फाटक के पास 15 जनवरी की शाम को सड़क बनाने का काम शुरू किया गया था। मौजूद अधिकारी व कर्मचारियों ने शनिवार रात तक काम पूरा हो जाने की बात कही। इस दौरान रेलवे फाटक के पास तारकोल से रोड को बनाने का काम किया गया है।
अक्तूबर महीने में यहां पर स्कूटी सवार एक नर्स की भी मौत हुई थी। जिला उपायुक्त के समक्ष भी टूटी सड़क मुद्दा उठाया गया था जिसके बाद अब रेलवे फाटक के पास सड़क को बनाने का काम पूरा हुआ है।





रेल लाइन पर किया मेंटेनेंस का कार्य

ग्वालिसन मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक के पास रेलवे कर्मचारियों की तरफ से मेंटेनेंस का कार्य किया गया। अलग-अलग समय पर रेलवे विभाग के कर्मचारी रेल लाइन पर मेंटेनेंस का कार्य करते है। रेलवे लाइन पर सुचारू रूप से रेल का संचालन हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed