फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The road connecting 13 villages, which has been broken for a decade, will see a revival, with a cost of Rs 5.78 crore.

Jhajjar-Bahadurgarh News: एक दशक से टूटी 13 गांवों को जोड़ने वाली सड़क के दिन बहुरेंगे, 5.78 करोड़ से बनेगी सड़क

Mon, 08 Dec 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 08 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
The road connecting 13 villages, which has been broken for a decade, will see a revival, with a cost of Rs 5.78 crore.
07jjrp15- छुछकवास से निवादा तक जाने वाली सड़क की खराब हालत। संवाद
साल्हावास। एक दशक से छुछकवास-निवादा वाया कोयलपुर, रेढूवास, साल्हावास तक की सड़क की हालत खस्ता है। कई गांवों में सड़क जगह जगह से टूटी हुई है। इसे देखकर राहगीरों को यह समझ नहीं आ रहा है कि सड़कों पर गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क।
विज्ञापन

इस सडक के दिन अब जल्द ही बहुरेंगे। लगभग 5 करोड़ 78 लाख 75 हजार की लागत से इस सडक का निर्माण किया जाना है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने आनलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस मार्ग पर आजाद नगर, भालगढ़, खापडपास, बंबुलिया, खेतावास, कोयलपुर, चढवाना, रेढूवास, निवादा, कोंद्रावाली, निलाहेडी, भूरावास, साल्हावास सहित कुल 13 गांव जुड़े हुए हैं। छुछकवास-निवादा वाया कोयलपुर, रेढूवास, साल्हावास सड़क लगभग 27 किलोमीटर लंबी है।
विज्ञापन

इस सड़क के निर्माण से झज्जर जिले के लोगों को ही नहीं बल्कि रेवाड़ी जिले के लोगों को भी फायदा मिलेगा क्योंकि रेवाड़ी जिले के लोगों का भी आवागमन रहता है। सड़क के लिए ऑनलाइन टेंडर जारी किया गया है। 20 दिसंबर को टेंडर खुलेगा और उसके बाद वर्क ऑर्डर जारी कर निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। सड़क के निर्माण के लिए लगभग 4 महीने का समय तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेढूवास सरपंच अमन, निलाहेडी से सौरभ यादव व कोयलपुर से सोनू यादव ने बताया कि लगभग एक दशक पहले इस सड़क का निर्माण हुआ था। वर्तमान में इस सड़क की हालत खस्ता ही है। गांव में जगह-जगह से सड़क टूटी हुई हैं। कई जगह पर तो पानी भरा हुआ है। विशेषकर कोलपुर में पानी सड़क पर जमा रहता है, जिस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क बनने से लोगों को आवागमन में फायदा मिलेगा।


वर्जन
छुछकवास-निवादा वाया कोयलपुर, रेढूवास, साल्हावास तक की सड़क निर्माण को लेकर टेंडर लगा दिया गया है। वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद काम शुरू करवा दिया जाएगा।
सुमित कोहाड़, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed