फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The public ruined the big election claims, Arvind Sharma lost from the booth of his village MP Majra

Jhajjar-Bahadurgarh News: बड़े चुनावी दावाें पर जनता ने पानी फेरा, अपने गांव एमपी माजरा के बूथ से हार गए अरविंद शर्मा

Fri, 07 Jun 2024 04:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 07 Jun 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
The public ruined the big election claims, Arvind Sharma lost from the booth of his village MP Majra
बादली (बहादुरगढ़)। बादली हलके के चुनाव परिणाम बड़े नेताओं के बड़े दावों पर पानी फेर गए हैं। प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री से लेकर भाजपा के मंडल अध्यक्ष और कई नेताओं की मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं आए। स्थिति यह हो गई है कि भाजपा उम्मीदवार डाॅक्टर अरविंद शर्मा हलके के 198 बूथों में से मात्र 35 बूथ पर ही बढ़त बना सके। इसके अतिरिक्त जजपा के पदाधिकारी भी अपने गांव व बूथ से पार्टी को मजबूत नहीं कर सके।
विज्ञापन


बादली हलके में कुल 198 बूथ बनाए गए थे। भाजपा को हलके से 37,032 मत मिले जबकि कांग्रेस उम्मीदवार ने 83,980 मत प्राप्त किए। भाजपा को मात्र 35 बूथों पर बढ़त मिली। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ जहां पूरे हलके में बढ़त का दावा करते थे वहीं उनके पैतृक गांव ढाकला के सभी बूथ नंबर 143 से 146 से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा उम्मीदवार डाॅक्टर अरविंद शर्मा को अपने पैतृक गांव एमपी माजरा के एकमात्र बूथ नंबर 80 से भी हार का सामना करना पड़ा, उन्हें मात्र 158 वोट मिले जबकि कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा को 582 वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन

57 बूथों पर जजपा का खाता नहीं खुल सका
जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार रविंद्र कुमार का 57 बूथों पर खाता भी नहीं खुल सका। कुल मिले 467 मतों के लिए सिर्फ 6 बूथों पर दहाई का आंकड़ा पार किया। जजपा के प्रदेश प्रेस प्रवक्ता अजय गुलिया के बूथ नंबर 44 पर पार्टी उम्मीदवार को मात्र 12 वोट मिले जबकि हलके में सबसे ज्यादा 23 वोट हलका प्रेस प्रवक्ता प्रीतम के बूथ नंबर 108 पर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा को कैंसर संस्थान का नहीं मिला श्रेय
बाढ़सा में कैंसर संस्थान का श्रेय लेने में भाजपा नाकाम रही। गांव के कुल 3 बूथों पर कांग्रेस को 1099 मतों की बढ़त मिली। मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार के गांव बाढ़सा से भाजपा को मात्र 502 और कांग्रेस को 1601 मत मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार कैंसर संस्थान का श्रेय लेने में कामयाब रहे जबकि उपमंडल का दर्जा देने के बाद भी बादली गांव ने भाजपा को नकार दिया और कांग्रेस को 2141 मतों की बढ़त दे दी।


गांव छबीली से ही भाजपा जीती
भाजपा उम्मीदवार अरविंद शर्मा को ब्राह्मणों के गांव छबीली से ही बढ़त मिली जहां बूथ नंबर 125 से भाजपा को 317 जबकि कांग्रेस को 290 वोट मिले। इसके अतिरिक्त ऊंटलौधा के बूथ नंबर 126 से भाजपा को 393 और कांग्रेस को 422 वोट मिले। पाहसौर के बूथ नंबर 76 से भाजपा को 310 और कांग्रेस को 508 वोट मिले। देवरखाना के बूथ 93 से भाजपा को 280 और कांग्रेस को 458 मत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed