फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The protest and strike will continue until the demands are met.

Jhajjar-Bahadurgarh News: मांग पूरी होने तक जारी रहेगा धरना और हड़ताल

Sat, 10 Aug 2024 06:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
The protest and strike will continue until the demands are met.
झज्जर। एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को 16वें दिन भी हड़ताल पर बैठे रहे। एनएचएम कर्मचारियों ने कहा कि मांग पूरी होने तक धरना और हड़ताल खत्म नहीं करेंगे।
विज्ञापन

जिला स्तर पर चल रही हड़ताल की शुक्रवार को अध्यक्षता लेखाकार भगवत दयाल वर्मा ने की। एनएचएम कर्मचारी जिला प्रवक्ता संदीप कुमार जांगड़ा ने बताया कि सरकार कर्मियों के साथ खेल खेल रही है। एनएचएम कर्मचारियों के घाव पर मिर्ची लगाने का काम रही हैं। सरकार कर्मचारियों के सर्विस बायलॉज फ्रिज करा रही है। सरकार द्वारा कहा जा रहा है कि एनएचएम कर्मचारियों का नियमितीकरण पॉलिसी में शामिल नहीं किया जा सकता। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल होने के कारण सभी सरकारी संस्थानों में डिलीवरी का लोड बहुत ज्यादा हो गया है। यू विन का कार्य पूरी तरह बाधित है। इसके साथ-साथ टीककाकरण का कार्य बाधित है। रेफरल ट्रांसपोर्ट की सुविधा पूरी तरह से ठप है। ऑनलाइन रिपोर्टिंग का कार्य पूरी तरह से बाधित है। टीबी के टेस्ट नहीं किया जा रहे। मेंटल हेल्थ, आरबीएसके पूरी तरह से ठप्प है। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी मांगों को जल्द पूरा करे, नहीं तो एनएचएम कर्मचारी लंबे आंदोलन की रणनीति तैयार कर रहे हैं, जिसकी पूरी तरह से जिम्मेदारी अधिकारियों एवं सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed