{"_id":"668895cbd43312ff150ec484","slug":"the-problem-of-traffic-jam-will-be-solved-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-108409-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जाम की समस्या का होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जाम की समस्या का होगा समाधान
Sat, 06 Jul 2024 06:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 06 Jul 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 76 : रेलवे रोड पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते एसीपी शुभम कुमार व अन्य पुलिस अधिकारी।
बहादुरगढ़। शहर में बढ़ती जाम की समस्या को लेकर शुक्रवार को पुलिस के उच्चाधिकारियों ने रेलवे रोड और नाहरा-नाहरी मार्ग पर जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जाम की समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्था बनाई जाएगी।
डीसीपी मयंक मिश्रा के निर्देशानुसार व एसीपी शुभम कुमार के नेतृत्व में रेलवे रोड व नाहरा-नाहरी रोड पर पैदल पहुंचकर जायजा लिया। एसीपी शुभम कुमार ने रेलवे रोड व नाहरा नाहरी रोड पर जहां-जहां जाम की स्थिति बनती है उन सभी जगहों को चिन्हित किया और जाम ना लगे इस बारे में ट्रैफिक पुलिस व नगर परिषद की जल्द ही एक मीटिंग बुलाने की बात कही। साथ ही अधिकारियों ने विभिन्न मार्गों पर बंद पड़ी टै्रफिक सिग्नल को नगर परिषद द्वारा चालू करवाने के लिए कहा। इस मौके पर यातायात प्रभारी विकास कुमार, थाना शहर इंस्पेक्टर हेमंत कुमार, रविन्द्र सैनी आरएसओ सहसचिव, देवेंद्र कुमार सब इंस्पेक्टर समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।