फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The Police Commissioner held a meeting with the heads of the institutes and libraries.

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस कमिश्नर ने इंस्टीट्यूट व लाइब्रेरी प्रभारियों की ली बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
The Police Commissioner held a meeting with the heads of the institutes and libraries.
02jjrp14- इंस्टीट्यूट व लाइब्रेरी प्रभारियों की बैठक को संबो​धित करती पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री 
झज्जर। जिले में संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों और लाइब्रेरी में नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कमिश्नर कार्यालय स्थित सभागार में बैठक ली। बैठक में जिले के सभी इंस्टीट्यूट और लाइब्रेरी के प्रभारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस विषय में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विशेष रूप से कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी में सीसीटीवी कैमरे, अग्नि सुरक्षा उपकरण, आपातकालीन निकास, समय-सीमा और प्रवेश व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि संस्थान अपने यहां अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों का पूरा रिकॉर्ड रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। इस दौरान पुलिस मुख्यालय जसलीन कौर और एसीपी अनिरुद्ध चौहान सहित संस्थानों के प्रभारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed